T20 World Cup 2026

तीन बार अबॉर्शन कराया, कोर्ट में जाकर शादी से किया इनकार; प्रेमिका ने लिया खतरनाक इंतकाम

Bihar Crime News: बिहार के सारण से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक लड़की ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और उसका प्राइवेट पार्ट काट कर अलग कर दिया. मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में एडमिट कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. वहीं, आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जानकारी में लड़की ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.

Social Media
India Daily Live

Bihar Crime News: 2 साल का अफेयर, तीन बार अबॉर्शन... 7 से 8 बार शादी से इनकार... फिर भड़की प्रेमिका ने प्रेमी को अपने घर बुलाया और धारदार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया. पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. लड़की नर्सिंग होम की ऑनर बताई जा रही है, जबकि पीड़िता शख्स वार्ड पार्षद बताया जा रहा है. पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. उधर, आरोपी लड़की का कहना है कि उसने ऐसा इसलिए किया ताकि उसका प्रेमी फ्यूचर में किसी और के साथ ऐसा न कर पाए. 

आरोपी प्रेमिका, मढ़ौरा नगर पंचायत में एक प्राइवेट नर्सिंग होम चलाती है. उसके मुताबिक, वार्ड नंबर 12 के वेद प्रकाश से पिछले 2 साल से उसका अफेयर है. उसने बताया कि हम दोनों सोमवार यानी एक जुलाई को कोर्ट में शादी करने वाले थे. मैं दुल्हन बनकर अपने सगे-संबंधियों के साथ कोर्ट पहुंची थी, लेकिन काफी इंतजार के बाद वेद प्रकाश कोर्ट नहीं आया. इसके बाद मैं वापस नर्सिंग होम पहुंची और उसे अपने घर बुलाया. फिर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया.

पटना पीएमसीएच में चल रहा पीड़ित पार्षद का इलाज

आरोपी प्रेमिका के मुताबिक, वेद प्रकाश लगातार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था. उसने तीन बार मेरा अबॉर्शन भी कराया और करीब सात से आठ बार शादी के लिए राजी होने के बाद आखिरी समय पर मना कर चुका है. उसने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद मैंने खुद पुलिस को इसकी जानकारी दी. फिलहाल, पीड़ित वेद प्रकाश को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच में एडमिट कराया गया है. 

वारदात को लेकर पुलिस ने बताया कि प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है. शुरुआत पड़ताल में सामने आया है कि प्रेमी लगातार आरोपी महिला को धोखा दे रहा था. इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया है. मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

रजिस्ट्रार के पास बैठी रह जाती थी प्रेमिका

पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रेमिका ने पूछताछ में बताया कि कई बार वो हाथ में मेहंदी लगाकर, दुल्हन की तरह तैयार होकर कोर्ट में रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचती थी, लेकिन काफी इंतजार के बाद वेद प्रकाश कोर्ट मैरिज के लिए नहीं पहुंचता था. हर बार वो कोई न कोई बहाना बना देता था. इस बार भी उसने आखिरी मौके पर आने से इनकार कर दिया था.