Yuvraj Singh: 42 साल के हुए युवराज सिंह, 'सिक्सर किंग' के यह 7 खास रिकॉर्ड जानते हैं आप?

Yuvraj Singh: आज युवराज सिंह अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन पर जान लेते हैं इस खिलाड़ी के कुछ खास रिकॉर्ड के बारे में...

Bhoopendra Rai

Yuvraj Singh: युवराज सिंह...ये नाम भारतीय क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटर्स में शुमार है. इस खिलाड़ी ने भारत को 2007 का टी20 विश्व कप और 2011 का वर्ल्ड कप जिताने में अहम योगदान दिया है. चाहे बात 6 गेंद पर 6 छक्के लगाने की हो या फिर टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड, युवराज सिंह का नाम नंबर एक पर आता है. युवी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. युवी उन खिलाड़ी में से हैं, जिन्होंने करियर में वो सभी मुकाम हासिल करने में सफलता पाई है, जो एक सुपरस्टार क्रिकेटर अपने करियर में चाहता है.

6. इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी वनडे पारी

युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ 2017 में 150 रनों की पारी खेली थी. वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक स्कोर करने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं.

7. विदेशी सरजमीं पर शतक ठोकने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

युवराज ने साल 2003 में मेजबान बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ शतक (102*) बनाए थे. वह विदेशी सरजमीं पर वनडे में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज (22 साल) बने थे.

युवराज सिंह का करियर

304 वनडे मैचों में 36.55 की औसत और 87.67 की स्ट्राइक रेट से 8,701 रन बनाए. इस फॉर्मेट में उन्होंने 14 शतक और 52 फिफ्टी जमाईं. 111 विकेट लिए. वहीं 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 136.38 की स्ट्राइक रेट से 1,177 रन बनाए हैं, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं. युवराज के नाम 40 टेस्ट में 1,900 रन हैं.