WPL 2024: इस बार क्या कुछ है खास, जानें फॉर्मेट, टीम स्क्वाड, कप्तान से लेकर शेड्यूल तक A to Z डिटेल
WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन (WPL 2024) 23 फरवरी से बेंगलुरु में शुरू होने जा रहा है. आइए जानते हैं इस सीजन WPL में क्या अलग देखने को मिलेगा.
WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का मंच सज चुका है. शेड्यूल, टीमों का स्क्वाड, कप्तान सबकुछ पहले ही फिक्स हो गया है. 23 फरवरी यानी से दूसरे सीजन का पहला मुकाबला होगा, जिसमें पिछले सीजन की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें नजर आएंगी. मुंबई डिफेंडिंग चैंपियन है. दूसरे दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच जंग होगी. पहले सीजन को मिली सफलता के बाद यह सीजन काफी रोमांचक होने वाला है. आइए जान लेते हैं इस बार क्या कुछ खास है...
इन दो शहरों में होंगे सभी मैच, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खिताबी मैच
विमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2023 में हुआ था. अब इस साल यानी 2024 में दूसरे सीजन का आगाज हो रहा है. पिछली दफा सभी मैच मुंबई के डीवाई पाटिल और ब्रबोर्न स्टेडियम में हुए थे, इस बार 2 राज्यों में लीग के सभी मैच होंगे. पहला चरण बेंगलुरु में जबकि दूसरे चरण के मैच दिल्ली में होंगे. अरुण जेटली स्टेडियम में फाइनल खेला जाना है.
इस बार एक भी डबल हेडर नहीं
WPL के पहले सीजन में कुल 8 मैच डबल हेडर के थे. यानी दिन में दो मैच हुए थे, लेकिन इस बार एक भी डबल हेडर नहीं है. इस बार सभी मैच शाम 7:30 से शुरू होंगे.
WPL 2024 का फॉर्मेट कैसा है?
पिछली बार की तरह ही इस बार फॉर्मेट रखा गया है. पिछले सीजन सभी टीमों ने 22 मैच खेले थे. 5 टीमों ने आपस में 2-2 बार भिड़ी थीं. इस बार भी ऐसा ही होगा. प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे और तीसरे नंबर वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर खेला जाएगा, जो भी टीम एलिमिनेटर जीतेगा वो फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनेगी.
ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा प्लेयर ले रहे हिस्सा
WPL 2024 में ऑस्ट्रेलिया से सबसे ज्यादा 13 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं. जिसमें से 3 कप्तान हैं. सबसे ज्यादा दिल्ली कैपिटल्स की टीम में चार ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर हैं. मुंबई की टीम में एक भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नहीं है. इंग्लैंड के छह जबकि साउथ अफ़्रीका के पांच खिलाड़ी विमेंस प्रीमियर लीग में शामिल हैं.
WPL 2024 की टीमें और कप्तान
- मुंबई इंडियंस- हरमनप्रीत कौर
- दिल्ली कैपिटल्स- मेग लेनिंग
- गुजरात जायंट्स- बेथ मूनी
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- स्मृति मंधाना
- यूपी वारियर्स-एलिसा हीली
यहां पर देखिए दूसरे सीजन का पूरा शेड्यूल
23 फरवरी - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
24 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्ज, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
25 फरवरी - गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
26 फरवरी - यूपी वॉरियर्ज बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
27 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जाएंट्स (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
28 फरवरी - मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्ज, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
29 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
1 मार्च - यूपी वॉरियर्ज बनाम गुजरात जाएंट्स, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
2 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
3 मार्च - गुजरात जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
4 मार्च - यूपी वारियर्ज बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
5 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
6 मार्च - गुजरात जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
7 मार्च - यूपी वॉरियर्ज बनाम मुंबई इंडियंस, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
8 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्ज, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
9 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
10 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
11 मार्च - गुजरात जाएंट्स बनाम यूपी वॉरियर्ज, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
12 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
13 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाएंट्स, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
15 मार्च - एलिमिनेटर
17 मार्च - फाइनल
और पढ़ें
- IPL 2024: 22 मार्च से 17वें सीजन का आगाज, जानें कहां होगी ओपनिंग सेरेमनी, कब आएगा पूरा शेड्यूल?
- Model Tania Singh Suicide: सुसाइड से पहले तानिया ने किसे किया था आखिरी कॉल? जांच के लपेटे में आया SRH का ये स्टार आलराउंडर
- Yashasvi Jaiswal: 139 रन बनाते ही सर डॉन ब्रैडमैन के खास क्लब में शामिल होंगे यशस्वी, पुजारा का रिकॉर्ड भी होगा ध्वस्त