WPL 2024: RCB के गेंदबाजों के सामने गुजरात जायंट्स पस्त, 8 विकेट से मिली मात
WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीग में RCB ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से हराकर सीरीज में दूसरी जीत दर्ज की है. वहीं गुजरात को अपने दोनों मुकाबलों मे हार मिली है.
WPL 2024 RCB vs GG Highlights: विमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से हराकर लीग में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. वहीं गुजरात की ये लगातार दूसरी हार है.
अपने होम ग्राउंड पर लीग का 5वां मुकाबला खेली रही रॉयल चैलेंजर्स बेगलोर ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. जिसके बाद पहले खेलते हुए गुजरात की टीम आरसीबी के गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर महज 107 रन ही बना सकी.
गुजरात के लिए हेमलता ने सबसे ज्यादा 31 रनों की पारी खेली जबकि हरलीन ने 22 रन बनाएं. सोफी मोलिनेक्स और रेणुका सिंह की धारदार गेंदबाजी ने गुजरात को ज्यादा रन नहीं बनाने दिया.
Also Read
12.3 ओवर में ही जीती आरसीबी
108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 12.3 ओवर में ही महज 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. कप्तान स्मृति ने जहां 43 रनों की पारी खेली. वहीं मेघना ने 36 और ऐलिस पैरी ने 23 रनों की नाबाद पारी खेली.
आरसीबी-मुंबई ने दोनों मुकाबले जीते
अभी तक विमेंस प्रीमियर लीग में कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें सभी टीमों ने 2-2 मुकाबले खेलें हैं. जहां 2 मुकाबले जीतकर आरसीबी नंबर वन पर बनी हुई है. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने भी अपने 2 मैचों में जीत हासिल किया है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 2 मुकाबलों में से 1 जीत पाई है जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा. वहीं यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स अपने दोनों मुकाबले हार कर चौथे और पांचवें स्थान पर हैं.