T20 World Cup 2026

World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों का हो गया ऐलान, जाने किस दिन से कर सकते है बुक?

भारत में होने जा रहे एकदिवसीय विश्वकप के टिकटों का ऐलान हो गया है. इस ऐलान के साथ ही इस बात की भी जानकारी सामने आ गई है कि भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले का टिकट कब और कहां से बुक किया जा सकता है.

Suraj Tiwari

नई दिल्ली : भारत में होने जा रहे एकदिवसीय विश्वकप के टिकटों का ऐलान हो गया है. इस ऐलान के साथ ही इस बात की भी जानकारी सामने आ गई है कि भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले का टिकट कब और कहां से बुक किया जा सकता है. 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाले इस हाईप्रोफाइल मैच के लिए क्रिकेट प्रशंसक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

बुकमाई शो के तहत किया जा सकेगा बुक

5 अक्टूबर से शुरु होने वाले विश्वकप में भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होना है. भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच चेन्नई में 8 अक्टूबर को होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो भारतीय मैचों का टिकट 25 अगस्त से उपलब्ध होंगे. इसके साथ ही फाइनल फेज के लिए टिकट 5 सितंबर से प्राप्त कर सकेंगे. वहीं भारत पाकिस्तान के मुकाबले का टिकट 3 सितंबर से आप ले सकेंगे. जानकारी के मुताबिक टिकटों की बुकिंग बुकमाई शो को टिकट बेचने के लिए दिया जा सकता हैं.

इस क्रम में होगा भारत का मैच

भारतीय टीम के मैचों का टिकट 1 सितंबर से बुकिंग शुरू हो जाएगा. जबकि भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी. दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान से होना है. 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान का मैच भारत से होगा. 14 को पाकिस्तान तो 19 अक्टूबर को पूणे में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाएगा. इसके बाद भारत- न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 22 को होगा. वहीं इंग्लैंड और भारत का मैच 29 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा.

इसे भी पढे़ं-  विश्वकप के बाद भारतीय टीम में देखने को मिल सकता है बड़ा बदलाव, कई बड़े खिलाड़ी ले सकते हैं संन्यास