'कुक' के जाने के बाद ये जरूरत पड़ी... भारत दौरे पर अंग्रेजों के खास कुक पर सहवाग और आकाश चोपड़ा ने ली चुटकी
England tour of India: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड टीम अपने साथ मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब के शेफ ओमर मेजियाने को भी ला रही है. इस खबर पर विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने चुटकी ली है.
England tour of India: इंग्लैंड की क्रिकेट टीम 25 जनवरी से शुरू हो रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए भारत आ रही है. खबर है कि टीम अपने साथ मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के शेफ ओमर मेजियान को भी ला रही है.
ऐसा खिलाड़ियों को बीमार होने से बचाने के लिए किया जा रहा है, क्योंकि 7 हफ्ते के इस लंबे दौरे पर उनकी डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत है.
वसीम जाफर, आकाश चोपड़ा क्या कह रहे हैं?
भारतीय टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने इंग्लैंड के इस फैसले पर चुटकी लेते हुए कहा, "ये जरूरत तो कुक के जाने के बाद ही पड़ी है. आईपीएल में तो इसकी ज़रूरत नहीं पड़ेगी!"
बता दें, एलियस्टर कुक इंग्लैंड के महान टेस्ट ओपनर रह चुके हैं. उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने लंबे समय तक टीम की कमान भी संभाली.
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी इस पर मज़ाकिया लहजे में कहा, "बढ़िया आइडिया है. मुझे यकीन है कि ज़्यादातर इंग्लिश खिलाड़ी साल-दर- साल आईपीएल के लिए भी अपने शेफ जरूर लाते होंगे!"
क्यों लाए जा रहे हैं अपने शेफ?
द टेलीग्राफ अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के यह फैसला भारतीय होटलों पर अविश्वास के कारण नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखकर लिया गया है. कुछ खिलाड़ी ज़्यादा मसालेदार खाना नहीं खाते, इसलिए उनके लिए पौष्टिक और पसंद का खाना सुनिश्चित किया जाएगा.
सीरीज कहां-कहां खेली जाएगी?
टेस्ट सीरीज हैदराबाद से शुरू होगी, फिर विशाखापट्टनम, राजकोट और रांची में मैच होंगे और आखिरी टेस्ट धर्मशाला में खेला जाएगा.
क्या इंग्लैंड ने पहले टेस्ट जीता है भारत में?
हां, आखिरी बार 2012 में इंग्लैंड ने भारत में टेस्ट सीरीज जीती थी. 2021 की सीरीज में इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीता था, लेकिन उसके बाद अगले 3 टेस्ट भारत ने जीते थे.