Virat-Anushka Viral Video: लंदन की सड़कों पर घूमते दिखें विराट-अनुष्का, वायरल वीडियो में जीता फैंस का दिल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को लंदन की सड़कों पर एक साथ टहलते देखा गया.
Virat Kohli and Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को लंदन की सड़कों पर एक साथ टहलते देखा गया. यह सेलिब्रिटी कपल अपनी सादगी और मिलनसार स्वभाव के लिए जाना जाता हैं इस वीडियो में भी कपल लंदन के स्थानीय लोगों के साथ हंसी-मजाक और बातचीत करता दिख रहा है.
इस दौरान दोनों कैज़ुअल कपड़ों में नज़र आए. जहां विराट भूरे रंग की टीशर्ट और काले रंग की शॉर्ट्स में नजर आएं वहीं अनुष्का ब्लैक एंड वाइट कॉम्बिनेशन में नजर आईं. फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए उनके विनम्र व्यवहार की खूब तारीफ की. एक फैन ने लिखा, "विराट और अनुष्का का लोगों से बातचीत करने का तरीका उन्हें और भी खास बनाता है."
क्रिकेट से ब्रेक: परिवार के साथ समय
विराट कोहली, जो जल्द ही अक्टूबर में होने वाली ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ की तैयारी शुरू करेंगे, इस समय अपने परिवार के साथ क़्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेट के लिए यह सीरीज़ बेहद महत्वपूर्ण है, और कोहली इस समय का उपयोग अपने परिवार के साथ यादगार पल बिताने में कर रहे हैं. उनकी यह यात्रा फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि वे अपनी अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता के बावजूद सादगी से लोगों से मिले.
ओवल में भारत की शानदार जीत
हाल ही में ओवल में खेले गए अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 रनों से रोमांचक जीत हासिल की. इस जीत के साथ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से बराबर हो गई. विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, "टीम इंडिया की शानदार जीत. सिराज और प्रसिद्ध के दृढ़ संकल्प ने हमें यह अभूतपूर्व जीत दिलाई है. सिराज का विशेष उल्लेख, जिन्होंने टीम के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया. मैं उनके लिए बेहद खुश हूं."
मोहम्मद सिराज: भारत के नायक
इस मैच में मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट लिए, जिसमें गस एटकिंसन का निर्णायक विकेट भी शामिल था. 374 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम अंतिम दिन 369 रनों पर सिमट गई. सिराज की आक्रामक गेंदबाजी ने इंग्लैंड के निचले क्रम को तहस-नहस कर दिया.