IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Victory Parade: रोहित-विराट जमकर नाचे, फैंस के साथ गाया 'मां तुझे सलाम', दिल्ली से मुंबई तक मना जश्न

विजय रथ पर सवार टीम की खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया. हर खिलाड़ी जोश में दिखा. विक्ट्री परेड के दौरान हर खिलाड़ी एक के बाद एक बस की फ्रंट रो में आया और उन्होंने फैंस को हाथ जोड़कर थैक्स कहा. विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक साथ ट्रॉफी को उठाया. वानखेड़े स्टेडियम में टीम ने फैंस के साथ मिलकर 'मां तुझे सलाम' गाया.

Social Media
India Daily Live

वर्ल्ड चैंपियन वतन लौट आए हैं. 29 जून को टी20 के फाइनल में अफ्रीका को हराने के बाद टीम इंडिया गुरुवार को टीम इंडिया वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ दिल्ली पहुंची. दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह से ही फैंस स्वागत के लिए उमड़े थे. राजधानी में देश के पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टीम मुंबई पहुंची.  मुंबई में टीम इंडिया ने ओपन बस में विक्ट्री परेड की. इस विक्ट्री परेड की शुरुआत नरीमन प्वाइंट से हुई और लगभग एक घंटे में टीम इंडिया वानखेड़े स्टेडियम तक पहुंची.

विजय रथ पर सवार टीम की खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया. हर खिलाड़ी जोश में दिखा. विक्ट्री परेड के दौरान हर खिलाड़ी एक के बाद एक बस की फ्रंट रो में आया और उन्होंने फैंस को हाथ जोड़कर थैक्स कहा. विराट कोहली और रोहित शर्मा एक साथ ट्रॉफी को उठाया. 

टीम इंडिया ने 17 साल के बाद टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी थी. 29 जून के बाद 4 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यादगार रहा. लंबे समय से इस ट्रॉफी की ओर टकटकी लगाए बैठे भारतीय फैंस अपने चहेते स्टार्स के स्वागत के लिए दिल्ली से लेकर मुंबई तक की सड़कों पर उतर आए.