IPL 2026 US Israel Iran War

T20 World Cup 2026: शान से सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम, हाईवोल्टेज मैच में संजू का शानदार 'शो'

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 राउंड के आखिरी मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को हरा दिया है. इसी के साथ भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

@BCCI
Anuj

कोलकाता: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 52वें मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. कोलकाता में खेले गए इस मैच में भारत ने 196 रन का लक्ष्य आखिरी ओवर में हासिल किया.

इस जीत के हीरो संजू सैमसन रहे. उन्होंने 97 रन की धमाकेदार पारी खेली. इस हार के साथ वेस्टइंडीज का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया. अब भारतीय टीम की टक्कर 5 मार्च को इंग्लैंड से होगी. 

वेस्टइंडीज की सधी शुरूआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए. शाई होप ने 32 और रोस्टन चेज ने 40 रन की अहम पारी खेली. अंतिम ओवर में पॉवेल और जेसन होल्डर ने तेजी से रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अहम समय पर दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज की रन गति पर अंकुश लगाया. वहीं, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या को भी एक-एक सफलता मिली.