US Israel Iran War

पूरे सीजन फ्लॉप, फिर Final में कैसे बने हीरो? कोहली ने PM Modi के सामने किया खुलासा

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया ने दिल्ली में पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी. इस दौरान विराट कोहली ने बताया कि कैसे उनका सीजन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन जब फाइनल की बारी आई तो उन्होंने राहुल द्रविड़ के भरोसे की बदौलत रन बनाए. इस बातचीत का वीडियो भी सामने आया है.

TWITTER
India Daily Live

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का खिताब टीम इंडिया अपने घर ले आई है. 17 साल के लंबे इंतजार के बाद यह सब कुछ संभव हो पाया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने कमाल का खेल दिखाया और अजेय रहते हुए खिताब जीत लिया. यह सीजन विराट के लिए ज्यादा खास नहीं रहा था, लेकिन फाइनल में वो हीरो बने. उससे पहले तक विराट ने 7 मैचों में महज 75 रन किए थे, फिर फाइनल में 76 रनों की मैच विनिंग पारी खेलकर भारत को खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया. अब कोहली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मुलाकात के दौरान खुलासा किया कि कैसे वो फाइनल में हीरो बनकर उभरे.



पीएम मोदी से बातचीत के दौरान विराट कोहली ने कहा 'हम सभी को यहां बुलाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. 29 जून को दिन हमेशा मेरे दिमाग में रहेगा, क्योंकि इस पूरे टूर्नामेंट में मैं वो योगदान नहीं दे पाया जो मैं देना चाहता था. लगातार असफल होने के बाद एक समय मैंने राहुल भाई से भी कहा था कि मैंने अभी तक खुद और टीम दोनों को न्याय नहीं दिया है, तब उन्होंने मुझसे कहा कि जब स्थिति आएगी तो मुझे यकीन है कि तुम फॉर्म में आ जाओगे.

खुद पर से भरोसा खो चुके थे विराट

कोहली ने बताया कि कोच राहुल द्रविड़ के साथ मेरी यही बातचीत हुई थी. इसके उन्हें काफी कॉन्फिडेंस मिला. विराट ने कहा इसके बाद जब हम खेलने गए तो मैंने रोहित से कहा मुझे इतना भरोसा नहीं था कि मैं जिस तरह से बल्लेबाजी करना चाहता हूं, कर पाऊंगा, जब हम खेलने गए तो मैंने पहली 4 गेंदों पर 3 चौके खाए तो मैंने जाकर उनसे (रोहित) कहा, ये कैसा खेल है, एक दिन ऐसा लगता है कि एक भी रन नहीं बनेगा और फिर दूसरा दिन आता है और सब कुछ होने लगता है."

फाइनल मैच में विराट ने बिखेरा था जलवा

दरअसल, टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने थीं. यह मुकाबला वेस्टइंडीज के बारबाडोस में खेला गया था, जिसमें पूरे सीजन बढ़िया बैटिंग करने वाले कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव जल्दी आउट हो गए थे, अब विराट कोहली पर पूरी जिम्मेदारी आ गई थी. उन्होंने क्रीज पर वक्त बिताया और टीम को मुश्किल स्थिति से निकाले हुए 59 गेदों पर 76 रन कूट दिए. जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे. विराट ने इस अहम पारी से टीम को 176 रनों तक पहुंचाने में अहम रोल अदा किया, जिसका पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी और 7 रनों से मैच हार गई. इस मुकाबले में कोहली प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.