'वो विराट की तरह उछल कूद नहीं करता, टीम के लिए खेलता है', कपिल देव ने किसके लिए कही ये बड़ी बात
Kapil Dev on Rohit Sharma: भारत के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल कपिल देव ने रोहित शर्मा की कप्तानी की खूब तारीफ की. साथ ही ये कह दिया कि वो टीम के लिए खेलते हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में सब खुश रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी लिमिटेशन क्या हैं. कपिल देव ने इस दौरान विराट कोहली का भी जिक्र किया है.
Kapil Dev on Rohit Sharma: अमेरिका-वेस्टइंडीज में खेला जा रहा टी20 विश्व कप अपने आखिरी पड़ाव पर है. टीम इंडिया को आज यानी 27 जून को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ना है. इस मैच पर सबकी नजर है. इस सीजन रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक अजेय है. भारत ने ग्रुप स्टेज और सुपर 8 में एक भी मैच नहीं हारा. सुपर 8 के आखिरी मैच में रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 गेंदों पर 92 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर सभी को अपना दीवाना बना लिया था, अब भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कप्तान हिटमैन की तारीफ में बड़ी बात कही, इस दौरान उन्होंने विराट कोहली का भी जिक्र किया है, जो शायद कोहली के फैंस को पसंद ना आए.
रोहित की तारीफ में क्या बोले कपिल देव?
रोहित शर्मा की तारीफ में कपिल देव ने कहा कि 'रोहित जब बल्लेबाजी करते हैं तो वो कोहली की तरह उछल-कूद नहीं करते हैं. रोहित को पता है कि उन्हें क्रीज पर रहकर क्या करना है. उन्हें अपनी सीमा पता है. कप्तान को अपना गेम पता है, मुझे लगता है कि इस समय रोहित से बेहतर कोई नहीं है.'
विराट कोहली फ्लॉप रहे हैं
टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब तक फ्लॉप रहे हैं. 6 पारियों में उनके नाम सिर्फ 66 रन हैं. अब भारत को 27 जून को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलना है, जिसमें कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी.