T20 WC 2024 Prize Money: खिताब जीतने वाली Team India को मिले इतने करोड़, ये टीमें भी हुईं मालामाल
T20 WC 2024 Prize Money: टी20 विश्व कप 2024 के लिए ICC ने पहले ही प्राइज मनी का ऐलान कर दिया था. खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को 20.36 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली है, जबकि उपविजेता साउथ अफ्रीका पर भी करोड़ों की बारिश हुई. फाइनल मुकबला रोमांच से भरपूर रहा, जिसमें आखिरकार रोहित सेना ने 7 रनों से बाजी मारी.
T20 WC 2024 Prize Money: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2024 जीतकर इतिहास रच दिया. वेस्टइंडीज के बारबाडोस में फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें रोहित सेना ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से रोमांचक शिकस्त दी. इस जीत के चर्चे पूरी दुनिया में हैं. भारत ने 2007 के बाद यह टी20 विश्व कप की दूसरी ट्रॉफी जीती है. इसमें पूरे 17 साल लग गए. खिताब जीतने के बाद रोहित सेना पर करोड़ों रुपए की बारिश हुई है. हारने वाली साउथ अफ्रीका को भी भारी भरकम राशि मिली है.
T20 World Cup 2024 में प्राइज मनी की पूरी डिटेल
- विजेता ट्रॉफी – भारत (20.36 करोड़)
- उपविजेता – दक्षिण अफ्रीका (10.64 करोड़)
- सेमीफाइनल से बाहर होने वाली टीमें (अफगानिस्तान, इंग्लैंड)- 6.54 करोड़
- सुपर 8 राउंड से बाहर होने वाली टीमें- (3.17 करोड़)
- 9वें नंबर से 12वें नंबर तक की टीमें- (2.05 करोड़)
- 13वें नंबर से 20वें स्थान वाली टीमें- (1.87 करोड़)
कुल 20 टीमों ने लिया था हिस्सा
Also Read
दरअसल, टी20 विश्व कप 2024 में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था. जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया था. ग्रुप स्टेज में बढ़िया प्रदर्शन करने वाली 8 टीमों ने सुपर 8 के लिए जगह बनाई थी, जिन्हें 2 ग्रुप में बांट दिया गया था. फिर सुपर 8 में कमाल करने वाली दोनों ग्रुप की टॉप 2-2 टीमों को सेमीफाइनल में एंट्री मिली थी. सेमीफाइनल में जीतने वाली 2 टीमें भारत और साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंची थीं, जहां भारत ने अफ्रीका को मात देकर खिताब जीता.