Assam Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'मेरे बारे में सभी बहुत सी बातें', खिताब दिलाने के बाद छलका हार्दिक का दर्द, बताया पिछले 6 महीने क्या-क्या सहा?

Hardik Pandya: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने फाइनल में कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने टीम को 17 साल बाद खिताब दिलाने में अहम रोल अदा किया. जब भारत जीत गई तो हार्दिक मैदान पर ही रोने लगे. मैच के बाद उन्होंने अपने पिछले 6 महीने याद किए. इस दौरान पांड्या दर्द छलक गया. हार्दिक ने बताया कि उनके बारे वो लोग भी बहुत कुछ बोलते रहे, जो हार्दिक को जानते तक नहीं हैं.

Twitter
Bhoopendra Rai

Hardik Pandya: टी20 विश्व कप 2024 को चैंपियन मिल गया है. 29 जून की रात टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में 7 रनों से हराकर खिताब जीता. भारत को फाइनल में जीत दिलाने में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का अहम रोल रहा. पांड्या ने 3 ओवरों में 20 रन दिए और 3 बल्लेबाजों का शिकार किया. पांड्या ने 52 रन बनाकर टीम इंडिया के लिए खतरा बने हेनरिक क्लासेन का विकेट लिया, जिसके बाद भारत ने मैच में वापसी की और खिताब जीत लिया.

इस विकेट के बाद टीम इंडिया ने रोमांचक जीत दर्ज की. पांड्या ने आखिरी ओवर में डेविड मिलर को आउट करके 16 रन डिफेंड कर दिए. टीम इंडिया के खिताब जीतते ही हार्दिक की आंखों में खुशी के आंसू थे. उन्हें रोता देख रोहित शर्मा दौड़कर उनके पास आए और उन्हें जादू की झप्पी दी. मैच के बाद हार्दिक ने बड़ा बयान दिया.

एक दिन फिर से चमकूंगा- हार्दिक

हार्दिक ने टीम को चैंपियन बनाने के बाद कहा 'यह जीत बहुत खास है, मैं बहुत भावुक हूं. हम बहुत कठिन मेहनत कर रहे थे, लेकिन कुछ भी काम नहीं कर रहा था, लेकिन हमने आज वो हासिल किया है, जो पूरा देश चाहता था. मेरे पिछले छह माह कैसे गुजरे, मैंने एक भी शब्द नहीं कहा. मुझे पता था कि अगर मैं लगातार मेहनत करता रहूंगा तो एक दिन फिर से चमकूंगा.'

मैने एक शब्द भी नहीं कहा

पिछले छह महीने में हार्दिक के साथ जो कुछ भी हुआ उसे याद कर वो भावुक हुए.  उन्होंने कहा 'मेरे बारे में बहुत सी बातें कही गईं, कोई भी व्यक्ति हार्दिक पांड्या को नहीं जानता, लेकिन सभी ने मेरे बारे में बात की, मैं हमेशा से ही जीवन में परिस्थितियों के माध्यम से ही उत्तर देने में विश्वास करता हूं. मैं अनुग्रह में विश्वास करता हूं, हमें अनुग्रहपूर्ण होना चाहिए.'

पिछले छह महीने में हार्दिक पांड्या के साथ क्या-क्या हुआ?

हार्दिक ने चोट के बाद कड़ी मेहनत की थी और आईपीएल 2024 में वापसी की थी, लेकिन वो बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस के लिए पूरी तरह फ्लॉप रहे.  रोहित की जगह जब उन्हें कप्तान बनाया गया तो सोशल मीडिया पर हार्दिक को खूब ट्रोल किया. उनके खिलाफ हूटिंग भी हुई. मैचों के दौरान हार्दिक के खिलाफ नारेबाजी भी हुई. एक तरह से सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सैलाब आया. कुछ लोगों ने गालियां तक दीं, लेकिन हार्दिक शांत रहे.



तलाक की खबरें

आईपीएल 2024 के दौरान ही खबरें आईं कि पत्नी नताशा और उनके बीच कुछ ठीक नहीं है, दोनों अलग होने वाले हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया. इस पर भी हार्दिक चुप रहे, क्योंकि वो आलोचकों को अपने प्रदर्शन से जवाब देना चाहते थे. पांड्या ने टी20 विश्व कप 2024 में वो करके दिखाया है. जो कल तक पांड्या को गालिया दे रहे थे आज वो उनका गुणगान कर रहे हैं.

टी20 विश्व कप 2024 में हार्दिक का प्रदर्शन कैसा रहा?

हार्दिक ने 8 मैचों में 151 के स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए. उनके बल्ले से 11 चौके और 9 छक्के निकले. 8 मैचों में 11 विकेट भी निकाले.