आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में बदलाव! नीतीश कुमार रेड्डी OUT, सूर्यांश शेडगे IN; मिला टीम इंडिया में डेब्यू

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया में चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है.

X (@ImTanujSingh)
Meenu Singh

भारतीय क्रिकेट टीम में आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. सीरीज से पहले ही भारत के ऑलराउंडर नीतीश कुमार चोटिल होने के कारण दोनों सीरीज से बाहर हो गए हैं. जिस कारण टीम को बड़ा झटका लगा हैं. हालांकि बोर्ड ने अब उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है.

BCCI में टीम में नीतीश की जगह ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को शामिल किया है. शेडगे को टीम इंडिया की ओर से पहली बार बुलावा आया है. यह मौका सूर्यांश के करियर का अब तक का सबसे बड़ा पड़ाव माना जा रहा है.

चोट के कारण बाहर हुए नीतीश रेड्डी

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान नीतीश कुमार रेड्डी को बाएं पैर के क्वाड्रिसेप्स में परेशानी महसूस हुई थी. मेडिकल जांच और MRI रिपोर्ट में मांसपेशियों में सूजन और फाइबर संबंधी समस्या सामने आई. इसके बाद BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम और पुनर्वास की सलाह दी, जिसके चलते अब वे आगामी दौरे से बाहर हो गए हैं. जिसका फायदा शेडगे को हुआ और उन्हें टीम की ओर से बुलावा आया. 


 

इंडिया ए के लिए किया था दमदार प्रदर्शन

सूर्यांश शेडगे ने हाल ही में श्रीलंका में आयोजित ट्राई सीरीज में इंडिया ए की ओर से प्रभावशाली प्रदर्शन किया था. मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने पांच मैचों में 147 रन बनाए और गेंदबाजी में भी उपयोगी योगदान दिया. उनकी ऑलराउंड क्षमता ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा.

घरेलू क्रिकेट में भी चमके सूर्यांश

23 वर्षीय शेडगे ने 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने बेहद आक्रामक अंदाज में रन बनाए और शानदार स्ट्राइक रेट से मैचों का रुख बदला. यही प्रदर्शन उनके चयन का प्रमुख आधार बना.

IND vs IRE T20I सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20 - 26 जून, बेलफास्ट
दूसरा टी20 - 28 जून, बेलफास्ट

आयरलैंड दौरे के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव