कौन हैं सूर्यांश शेडगे? भारतीय टीम में एंट्री की दहलीज पर खड़ा पंजाब किंग्स का यह युवा ऑलराउंडर
26 जून से भारत को आयरलैंड के साथ 2 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भिड़ना है. लेकिन सीरीज से पहले ही कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि टीम ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी सीरीज से बाहर जाएंगे और उनकी जगह टीम में ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को शामिल किया जा सकता है.
भारतीय क्रिकेट में एक नया नाम तेजी से चर्चा में है. जिसके लिए उम्मीद जताई जा रही है कि वह उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में एंट्री मिल सकती है. वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पंजाब किंग्स के युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे हैं. जिन्हें लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह जल्द ही भारतीय टीम की जर्सी में नजर आ सकते हैं.
भारतीय टीम आज-कल में ही आयरलैंड सीरीज के लिए रवाना हो सकती है लेकिन उससे पहले टीम के लिए एक बुरी खबर आ रही है कि टीम के स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं. कयास तो ये लगाए जा रहे हैं कि नीतीश केवल इस सीरीज से नहीं बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं. जिस कारण अब चयनकर्ताओं की नजर इस उभरते खिलाड़ी पर टिकी हुई है. शेडगे ने घरेलू क्रिकेट और IPL में अपने प्रदर्शन से BCCI का ध्यान अपनी खींचा है.
26 जून से शुरु होगी सीरीज
बता दें भारतीय टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मुकाबले होने हैं. ऐसे में टीम प्रबंधन को एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश है जो बल्लेबाजी के साथ साथ तेज गेंदबाजी का विकल्प भी दे सके. माना जा रहा है कि सूर्यांश शेडगे इस भूमिका के लिए मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं.
Also Read
नीतीश रेड्डी की चोट ने बढ़ाई संभावनाएं
नीतीश कुमार रेड्डी को क्वाड्रिसेप्स की चोट लगी है, जिसके कारण उनके सीमित ओवरों की आगामी सीरीज से बाहर रहने की आशंका है. हार्दिक पांड्या भी फिलहाल पूरी तरह उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में भारतीय टीम को एक भरोसेमंद तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की सख्त जरूरत है, जिसे शेडगे पूरा कर सकते हैं.
घरेलू क्रिकेट से बनाई पहचान
23 वर्षीय सूर्यांश शेडगे मुंबई की घरेलू टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं और मध्यम गति की गेंदबाजी भी करते हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके दमदार प्रदर्शन ने क्रिकेट विशेषज्ञों और चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया था.
IPL में पंजाब किंग्स ने दिखाया भरोसा
शेडगे की प्रतिभा को देखते हुए पंजाब किंग्स ने उन्हें IPL नीलामी में 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था. फ्रेंचाइजी ने उन्हें भविष्य के एक उपयोगी ऑलराउंडर के रूप में देखा और उन्होंने भी मिले अवसरों का अच्छा उपयोग किया.
सूर्यांश शेडगे का IPL से जुड़ाव नया नहीं है. वह पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ भी जुड़े थे, हालांकि उस दौरान उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था. हालांकि जल्द ही उनकी किस्मत चलकी और उन्हें पंजाब किंग्स में शामिल होने का मौका मिला.