IND vs SA 1st T20I: सीरीज से ठीक पहले चोटिल हो गया खतरनाक बल्लेबाज, मुश्किल में टीम इंडिया
Suryakumar Yadav: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को 4 टी20 मैच खेलना है, लेकिन सूर्यकुमार यादव की चोट ने पहले मैच से पहले टीम को मुश्किल में डाल दिया है.
Suryakumar Yadav: 8 नवंबर यानी आज से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आगाज होने जार हा है. आईपीएल के युवा सितारों से सजी भारतीय टीम पहले ही इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है. हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने बांग्लादेश को हराया था और अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैचों में जीत पर नजरें हैं. यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल के बाद दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला होगा. भारतीय टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है. हालांकि पहले मैच से ठीक पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने की खबर है.
सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए हैं. प्रैक्टिस करते समय गेंद उनके हाथ पर लगी, जिसके बाद वह ग्राउंड छोड़कर बाहर चले गए. सपोर्ट स्टाफ ने उनका हाथ पकड़कर बाहर ले जाकर ट्रीटमेंट दिया. उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसका अभी पता नहीं चला है, लेकिन उनके पहले टी20 मैच में खेलने पर सवाल उठ रहे हैं. अगर वह पहला मैच नहीं खेल पाते हैं, तो यह टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका होगा.
सूर्यकुमार का शानदार रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव ने 2022 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था और तब से वह भारतीय बैटिंग का अहम हिस्सा बन गए हैं. उन्होंने अब तक 74 टी20 मैचों में 2544 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं, वह भारत के लिए टी20 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.
विस्फोटक बल्लेबाज हैं सूर्या
सूर्यकुमार यादव मैदान के किसी भी कोने में स्ट्रोक लगाने में माहिर हैं और उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी विरोधी टीम के लिए बड़ा खतरा है. इसके अलावा, उन्होंने 37 वनडे मैचों में 773 रन और एक टेस्ट मैच में 8 रन बनाए हैं.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान ,यश दयाल.