T20 World Cup 2026 Budget 2026

यूपी टी20 लीग में हवा में 'बाज' की तरह उड़े शुभम मिश्रा, वीडियों में देखें कैसे एक हाथ से लपका अद्भुत कैच

Uttar Pradesh Premier League 2025: इस समय उत्तर प्रदेश टी20 लीग जारी है और इसमें शानदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इसी कड़ी में कानपुर सुपरस्टार्स के शुभम मिश्रा ने हवा में छलांग लगाते हुए शानदार कैच लपका है.

Social Media
Praveen Kumar Mishra

Uttar Pradesh Premier League 2025: यूपी टी20 लीग में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है. हर मैच में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और जोश से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. ऐसा ही एक लाजवाब कैच कानपुर सुपरस्टार्स के शुभम मिश्रा ने लपका. उनके इस कमाल के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसकी खूब चर्चा हो रही है.

लखनऊ फाल्कन्स के खिलाफ खेले गए सातवें मैच में शुभम ने एक ऐसा कैच लपका, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. यह कैच न सिर्फ मैच का टर्निंग पॉइंट बना बल्कि इसे टूर्नामेंट के सबसे शानदार कैचों में से एक माना जा रहा है.

हवा में 'बाज' की तरह उड़कर एक हाथ से लपका कैच

मैच के दौरान लखनऊ फाल्कन्स के बल्लेबाज समर्थ सिंह ने कानपुर सुपरस्टार्स के गेंदबाज विनीत पंवार की गेंद पर कवर की दिशा में हवाई शॉट खेला. गेंद हवा में थी और ऐसा लग रहा था कि यह आसानी से बाउंड्री पार कर जाएगी. लेकिन तभी शुभम मिश्रा ने हवा में छलांग लगाई और अपने एक हाथ से गेंद को लपक लिया. 

यह कैच इतना शानदार था कि स्टेडियम में मौजूद दर्शक और कमेंटेटर भी हैरान रह गए. शुभम के इस फील्डिंग एफर्ट ने न सिर्फ समर्थ सिंह की पारी को खत्म किया, बल्कि कानपुर को मैच में वापसी का मौका भी दिया. इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे आप बार-बार देखना चाहेंगे.

लखनऊ ने जीता रोमांचक मुकाबला

मैच की बात करें तो लखनऊ फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 184 रन बनाए. प्रियम गर्ग की शानदार 69 रनों की पारी और मोहम्मद सैफ के 45 रनों के योगदान ने लखनऊ को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. कानपुर के लिए विनीत पंवार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए. 

185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर सुपरस्टार्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उन्होंने 13 रन पर ही पहला विकेट गंवा दिया. इसके बाद यशु प्रधान (27) और आदर्श सिंह (81) ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की. हालांकि, पूरी टीम 20 ओवर में 171 रन ही बना सकी. नतीजतन, लखनऊ ने यह मुकाबला 13 रनों से अपने नाम कर लिया.