क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को इस खास अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित, जानें पूरी डिटेल्स
Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को एक और बड़े सम्मान से नवाजा जाएगा. शनिवार को मुंबई में होने वाले बीसीसीआई वार्षिक पुरस्कार समारोह) में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.
Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को एक और बड़े सम्मान से नवाजा जाएगा. शनिवार को मुंबई में होने वाले बीसीसीआई वार्षिक पुरस्कार समारोह) में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. हालाँकि, बीसीसीआई की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, यह सम्मान सचिन तेंदुलकर को मिलने की पूरी संभावना है.
दरअसल, क्रिकबज की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि तेंदुलकर को उनके क्रिकेट में उपलब्धियों की वजह से सीके नायडू पुरस्कार दिया जाएगा. हालांकि, इसको लेकर अब तक BCCI ने कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
बीसीसीआई के सबसे बड़े सम्मान के हकदार तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में 200 टेस्ट, 463 वनडे और 1 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 34,357 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए, जिसमें 100 शतक शामिल हैं. 24 साल के अपने क्रिकेट करियर में तेंदुलकर ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें 2011 का विश्व कप जीतना भी शामिल है.
भारत रत्न से सम्मानित हो चुके हैं सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए पहले ही देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जा चुका है. 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वे क्रिकेट के प्रचार-प्रसार और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने में सक्रिय हैं. बीसीसीआई का यह सम्मान उनके असाधारण करियर की एक और स्वर्णिम उपलब्धि होगी.
सीके नायडू अवॉर्ड का इतिहास
बीसीसीआई के वार्षिक समारोह में दिए जाने वाले सीके नायडू अवॉर्ड को भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में गिना जाता है. इस अवॉर्ड से पहले लाला अमरनाथ, सुनील गावस्कर, कपिल देव, दिलीप वेंगसरकर, रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों को सम्मानित किया जा चुका है.
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को भी मिलेगा सम्मान
इस वार्षिक समारोह में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा. मुंबई ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी और ईरानी कप जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की है.
और पढ़ें
- रोहित शर्मा के नक्शे-कदम पर चले विराट कोहली, 13 साल बाद रणजी में वापसी पर बुरी तरह से हुए फ्लॉप
- 'विराट कोहली को क्रिकेट खेलना सिखाया, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को गुरूमंत्र दिया' राम रहीम ने प्लेयर्स को लेकर किया हैरान करने वाला दावा
- नीता अंबानी का बड़ा फैसला, अब इस नई लीग में खरीदी टीम, चौकों-छक्कों पर झूमेंगे फैंस