T20 World Cup 2026

विश्वकप के बाद भारतीय टीम में देखने को मिल सकता है बड़ा बदलाव, कई बड़े खिलाड़ी ले सकते हैं संन्यास

इसके पहले कई बार आईसीसी एकदिवसीय विश्वकप के बाद टीम के बड़ी खिड़ाड़ियों को अपने करियर से विराम करा दिया जाता है या फिर वो खूद संन्यास का ऐलान कर देते हैं.

Suraj Tiwari

नई दिल्ली : ऐसा पहली बार नहीं होने जा रहा है. इसके पहले कई बार आईसीसी एकदिवसीय विश्वकप के बाद टीम के बड़ी खिड़ाड़ियों को अपने करियर से विराम करा दिया जाता है या फिर वो खूद संन्यास का ऐलान कर देते हैं. आगामी विश्वकप के बाद भी भारतीय टीम में होनें वाले बदलाव को लेकर कयास शुरू हो गई है. इसमें प्रमुख रूप से शिखर धवन, भुवनेश्व कुमार, रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा को बताया जा रहा है.

पहले भी हो चुके है ऐसे फैसले

साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम बड़ा देखने को मिला था. जिसके बाद सचिन-सहवाग जैसे बड़े खिलाड़ियों को विराम दे दिया गया था. वहीं पिछले वर्ल्ड कप के बाद पूर्व भारतीय कप्तान धोनी और सुरेश रैना को भी संन्यास लेना पड़ा था. पिछले घटना क्रमों को देखते हुए इस बात की आशंका जताई जा रही है कि वर्तमान भारतीय टीम के कई बड़े खिलाड़ियों को विराम दिया जा सकता है. हालांकि कुछ खिलाड़ियों को पहले से ही विराम दे दिया गया है.

धवन ले सकते हैं संन्यास

भारत के ओपनर बल्लेबाज रहे शिखर धवन इस समय टीम से बाहर चल रहे हैं. 37 साल के हो चुके धवन को लेकर इस बात की आशंका जताई जा रही है कि विश्वकप के बाद कभी भी संन्यास ले सकते हैं. धवन ने भारत के लिए 167 वनडे, 34 टेस्ट और 68 टी20 मैच खेल चुके है. पिछले आईपीएल में शिखर ने धमाकेदार बल्लेबाजी की थी.


 

भुवनेश्वर कुमार भी चल रहे है बाहर

भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस समय भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. भुवनेश्वर पिछले लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. एशिया कप और वर्ल्ड कप में भी उनके चयन की संभावना बहुत कम ही है. 33 साल के भुवनेश्वर कुमार को लेकर इस बात की संभावना है कि विश्व कप के बाद वो संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.


 

इसके साथ ही तीन और ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस समय भारतीय टीम के लिए बहुत ही उपयोगी हैं और फॉर्म में भी है. लेकिन उनकी बढ़ती उम्र और नए खिलाड़ियों की संख्या ने उनको इस बात की ओर इसारा करना शुरू कर दिया है कि विश्वकप के बाद उनको विराम दिया जा सकता है. 

जडेजा भी ले सकते है करियर से विराम

भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को लेकर भी संभावना है कि आगामी विश्व कप के बाद इनको भी विराम दिया जा सकता है. 34 साल के जडेजा भारत के साथ ही दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में भी शुमार है. 


 

रोहित शर्मा को भी किया जा सकता है फ्री

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर को कहा जा रहा है कि विश्वकप के बाद इनको विराम दिया जा सकता है. 36 साल के हो चुके रोहित इसके पहले टी 20 विश्वकप और चैपियंस ट्राफी विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं. हालांकि रोहित अभी अच्छे फॉर्म में हैं और विश्व कप की तैयारियों में जुटे हैं.



 

विराट को मिल सकता है विराम

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर ऐसी जानकारी मिल रही है कि यह विश्व कप उनके लिए आखिरी होने वाला है. 34 साल के विराट को लेकर भी यह कहा जा रहा है कि उनका खेल तो शानदार है लेकिन नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है.


 

इसे भी पढे़ं- रोहित शर्मा परिवार संग पहुंचे तिरूपति बालाजी, एशिया कप की जीत को लेकर लिया आशीर्वाद