IND vs ENG: राजकोट टेस्ट से पहले फैंस को मिली खुशखबरी, फिट हो गई है भारतीय टीम की बैकबोन
Ravindra Jadeja: राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पूरी तरह से फिट हो चुके हैं.
Ravindra Jadeja: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारत के बैकबोन कहे जाने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पूरी तरह से फिट होकर लौट आए हैं. अब ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि जडेजा को भारत के प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है.
पहले टेस्ट में जडेजा का था धमाकेदार प्रदर्शन
भारत के धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पूरी तरह से फिट हो गए हैं. जडेजा को हैदराबाद में भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान चोट लगी थी. वापसी के साथ ही जडेजा ने कहा कि पहले टेस्ट में हमसे कुछ गलतियां की, वरना हम अभी सीरीज में 2-0 से भढ़त पर होते. आपको बताते चलें कि हैदराबाद टेस्ट मैच की पहली पारी में जडेजा ने धुआंधार 87 रनों की अर्धशतकिय पारी खेली थी. इसके साथ ही जडेजा ने दोनों पारियों में कुल 5 विकेट भी झटके थे.
राजकोट की पिच जडेजा के लिए लकी
वहीं राजकोट की पिच को लेकर जडेजा ने कहा कि इस पिच पर स्पिनरों को मदद मिलने में थोड़ा वक्त लगने वाला है. क्योंकि यहां की पिच काफी सपाट और कड़क है जिसकी वजह से इसमें दरार आने में काफी समय लगेगा. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि यहां खेलना उनके लिए खास रहा है. इससे पहले उन्होंने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला शतक भी जमाया था.
मेहमान टीम को जडेजा ने चेताया
वहीं इंग्लैंड टीम को जडेजा ने चेतावनी भी दी है. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड कोई बड़ी टीम नहीं है. उसको हराया कोई बड़ा काम नहीं है. बस हम लोगों को आक्रामक खेल यानी बैजबॉल के साथ तालमेल बैठाकर खेलने की जरुरत है. वहीं जडेजा ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि वो मैच के लिए अपना सत प्रतिशत दें और साथ ही चोटिल भी न हों.
और पढ़ें
- IND vs ENG: डेब्यू मैच के बाद किया बाहर तो पेस एक्सप्रेस की हुई वापसी, ऐसी है राजकोट टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
- IND vs ENG: कम से कम दो खिलाड़ियों का डेब्यू, शुभमन गिल पर डाउट, भारत के प्रैक्टिस सेशन ने दिया बड़ा हिंट
- न्यूजीलैंड टीम में हुई धाकड़ गेंदबाज की वापसी, जानिए किसके खिलाफ कब उतरेंगे मैदान पर