राहुल द्रविड़ का हुआ कार एक्सीडेंट, बीच सड़क पर मचाया हंगामा, ऑटो ड्राइवर पर बुरी तरह से भड़के दिग्गज खिलाड़ी
Rahul Dravid: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 2024 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ हाल ही में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए. यह घटना मंगलवार शाम बेंगलुरु के कनिंघम रोड पर हुई, जब उनकी कार को एक मालवाहक ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी.
Rahul Dravid: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 2024 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ हाल ही में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए. यह घटना मंगलवार शाम बेंगलुरु के कनिंघम रोड पर हुई, जब उनकी कार को एक मालवाहक ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद राहुल काफी गुस्से में दिखाई दिए और ऑटो ड्राइवर को जमकर फटकार लगाई.
बता दें कि द्रविड़ को उनके शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है लेकिन यहां पर उनका गुस्सा देखने को मिला और अब इसका वीडियो भी सामने आया है. बता दें कि द्रविड़ की कार पर टक्कर लगने के बाद वे सड़क पर उतर गए और ऑटो ड्राइवर से बहस करते हुए दिखाई दिए.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई और कोई बड़ा नुकसान भी नहीं हुआ.
Also Read
सड़क पर हुआ विवाद
रिपोर्ट्स के अनुसार, जब ऑटो ने उनकी कार को टक्कर मारी, तो राहुल द्रविड़ इस घटना से काफी नाराज हो गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि द्रविड़ अपनी कार से उतरकर नुकसान का जायजा लेते हैं और इस दौरान उनकी ऑटो ड्राइवर से बहस भी हो जाती है. हालांकि, मामला ज्यादा नहीं बढ़ा और किसी भी तरह की पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई.
यह एक मामूली सड़क हादसा था और इसमें कोई गंभीर चोट या बड़ा नुकसान नहीं हुआ, इसलिए किसी भी पक्ष ने इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करवाई. हालांकि, इस घटना के वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं. राहुल द्रविड़ अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस सड़क दुर्घटना के चलते उन्हें गुस्से में देखा गया, जिससे यह मामला चर्चा का विषय बन गया.