Paris Olympics Schedule: पीवी सिंधु-लक्ष्य सेन दिखाएंगे दम, दीपिका से उम्मीद, देखें पांचवें दिन का शेड्यूल
पेरिस ओलंपिक में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु एक्शन में होंगी. मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन का सामना इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होगा, जबकि प्रणय का सामना वियतनाम के ड्यूक फाट ले से होगा. आज निशानेबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, तीरंदाजी और घुड़सवारी में सिर्फ ग्रुप स्टेज या क्वालिफाइंग मुकाबले होने हैं.
पेरिस ओलंपिक का आज पांचवां दिन है. भारत ने अब तक 2 मेडल जीत लिए हैं. यह दोनों मेडल शूटिंग में स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने ब्रॉन्ज दिलाए हैं. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु एक्शन में होंगी. सिंधु ने मालदीव की फतिमाथ अब्दुल रज्जाक पर सीधे गेम में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी. मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन का सामना इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होगा, जबकि प्रणय का सामना वियतनाम के ड्यूक फाट ले से होगा.
आज निशानेबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, तीरंदाजी और घुड़सवारी में सिर्फ ग्रुप स्टेज या क्वालिफाइंग मुकाबले ही होने हैं. पांचवें दिन आने वाला मेडल भी शूटिंग में ही मिल सकता है. महिलाओं की जोड़ी भारत के खाते में यह मेडल डाल सकती है. आज भारत को मेडल राजेशवरी कुमारी और श्रेयसी सिंह की जोड़ी दिला सकती है.
पेरिस ओलंपिक के पांचवें दिन भारत का शेड्यूल
शूटिंग
50 मीटर राइफल 3 पोजीशन पुरुष क्वालिफिकेशन: ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और स्वप्निल कुसाले-- 12:30 बजे
महिला ट्रैप योग्यता: श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी-- दोपहर 12:30 बजे
बैडमिंटन
महिला एकल (ग्रुप स्टेज): पीवी सिंधु बनाम क्रिस्टिन कुबा (एस्टोनिया) - दोपहर 12:50 बजे
पुरुष एकल (ग्रुप स्टेज): लक्ष्य सेन बनाम जोनाथन क्रिस्टी (इंडोनेशिया) -- दोपहर 1:40 बजे
पुरुष एकल (ग्रुप स्टेज): एचएस प्रणय बनाम डुक फाट ले (वियतनाम) - रात 11 बजे
टेबल टेनिस
महिला एकल राउंड ऑफ 32: श्रीजा अकुला बनाम जियान जेंग (सिंगापुर) - दोपहर 2:20 बजे
मुक्केबाज़ी
महिलाओं का 75 किग्रा राउंड ऑफ 16: लवलिना बोरगोहेन बनाम सुन्नीवा हॉफस्टैड (नॉर्वे)-- 3:50 बजे
पुरुषों की 71 किग्रा राउंड ऑफ 16: निशांत देव बनाम जोस गेब्रियल रोड्रिगेज टेनोरियो (इक्वाडोर) - सुबह 12:18 बजे (1 अगस्त).
तीरंदाजी
महिला व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: दीपिका कुमारी बनाम रीना परनाट (एस्टोनिया) -- 3:56 बजे
पुरुष व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: तरुणदीप राय बनाम टॉम हॉल (ग्रेट ब्रिटेन)-- 9:15 बजे
घुड़सवारी
ड्रेसेज व्यक्तिगत ग्रैंड प्रिक्स दिन 2: अनुष अग्रवाल - दोपहर 1:30 बजे.