IPL 2026: प्लेऑफ की रेस में पंजाब किंग्स बरकरार, श्रेयस अय्यर की सेंचुरी ने चखाई लखनऊ को हार
IPL 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया.
LSG VS PBKS: IPL 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. जोश इंग्लिश ने इस मैच में ताबड़तोड़ 44 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली है. पंजाब ने इस मैच को 12 गेंद रहते हुए 7 विकेट से जीत लिया है.
लखनऊ ने खड़ा किया अच्छा स्कोर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत थोड़ी धीमी रही. इसके बाद मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी के बावजूद बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी संभाली. जोश इंग्लिस ने 44 गेंदों में 72 रन बनाए. कप्तान ऋषभ पंत और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने भी योगदान दिया. 20 ओवर में लखनऊ ने 196 रन बनाकर पंजाब के सामने बड़ा लक्ष्य रखा.
शुरुआती झटकों के बाद संभली पंजाब की पारी
197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने शुरुआती ओवरों में ही दो अहम विकेट गंवा दिए थे और दबाव बढ़ता नजर आने लगा था. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने मैच की तस्वीर बदल दी. प्रभसिमरन ने तेज रन गति बनाए रखते हुए अर्धशतक पूरा किया. वहीं अय्यर लगातार लखनऊ के गेंदबाजों पर दबाव बनाते रहे.
Also Read
- सूर्यकुमार यादव से छिनेगी T20 की कप्तानी? गौतम गंभीर जल्द लेंगे बड़ा फैसला; रेस में दो बड़ नामों ने सबको चौंकाया
- भारत आए अमेरिकी विदेश मंत्री ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, और मजबूत होंगे दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते
- IPL 2026 के बीच में मुंबई इंडियंस के कैंप में बड़ा बदलाव, चोटिल डी कॉक बाहर, इन दो धाकड़ खिलाड़ियों को मिला मौका
अय्यर का शतक बना मैच का टर्निंग पॉइंट
श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 51 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए. उनकी इस पारी में कई शानदार चौके और छक्के शामिल रहे. उन्होंने अंत तक विकेट संभाले रखा और मैच को शानदार अंदाज में फिनिश किया. प्रभसिमरन सिंह ने भी 69 रन की अहम पारी खेलकर कप्तान का बेहतरीन साथ दिया. पंजाब ने सिर्फ 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया;
प्लेऑफ की उम्मीदें अब दूसरे मैच पर टिकीं
इस जीत के बाद पंजाब किंग्स के 14 मैचों में 15 अंक हो गए हैं. टीम ने 7 मुकाबले जीते, 6 हारे जबकि एक मैच रद्द रहा. अब पंजाब की नजर राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले पर टिकी हुई है. अगर राजस्थान अगला मैच हारती है, तो पंजाब के लिए प्लेऑफ का रास्ता खुल सकता है.