Paris Paralympics 2024: फिर होगी मेडल की बारिश, ये एथलीट दिखाएंगे जलवा, देखें 7वें दिन का पूरा शेड्यूल

Paris Paralympics 2024 India Schedule, September 4: पेरिस पैरालंपिक 2024 में आज 7वां दिन है. अब तक 20 मेडल जीत चुके देश के खाते में कुछ और मेडल जुड़ सकते हैं. जानिए आज कौन-कौन से एथलीट एक्शन में होंगे.

Twitter
India Daily Live

Paris Paralympics 2024 India Schedule, September 4: इन दिनों पेरिस में पैरालंपिक गेम्स 2024 की धूम है. इन खेलों में 5वां और छठा दिन भारत के लिए बढ़िया रहा है. पिछले 2 दिनों में 13 मेडल आए हैं, जिनकी मदद से पदक की संख्या 20 पहुंच गई है. जो इन गेम्स के इतिहास में भारत का सबसे बढ़िया प्रदर्शन हो गया है. अभी एथलीट मेडल की संख्या में और भी इजाफा करना चाहेंगे. 7वां दिन भी खास होने वाला है. आज भी मेडल की बारिश हो सकती है.

पेरिस पैरालंपिक 2024 के 7वें दिन भारतीय पैरा एथलीट साइक्लिंग, एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग और तीरंदाजी में मेडल के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे. दिन की शुरुआत शूटिंग से होगी, जहां पी4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल SH1 में निहाल सिंह और रुद्रांश खंडेलवाल एक्शन में होंगे. फिर एथलेटिक्स में शॉट पुट खिलाड़ी भी मेडल पर दावा पेश करेंगे.



भारत का पेरिस पैरालंपिक में प्रतियोगिताओं के सातवें दिन शेड्यूल इस प्रकार है

साइक्लिंग
पुरुषों की सी2 व्यक्तिगत रोड टाइम ट्रायल (मेडल राउंड), अरशद शेक - सुबह 11.57 बजे
महिला सी1-3 व्यक्तिगत रोड टाइम ट्रायल (मेडल राउंड), ज्योति गडेरिया - दोपहर 12.32 बजे

निशानेबाजी
मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 (क्वालिफिकेशन), निहाल सिंह और रुद्रांश खंडेलवाल - दोपहर 1.00 बजे

एथलेटिक्स
पुरुषों की गोला फेंक एफ 46 (मेडल राउंड), मोहम्मद यासर, रोहित कुमार और सचिन सरजेराव खिलाड़ी - दोपहर 1.35 बजे

महिला गोला फेंक एफ46 (मेडल राउंड)- अमीषा रावत - दोपहर 3.17 बजे
पुरुष क्लब थ्रो एफ51 (मेडल राउंड)- धर्मबीर, प्रणव सूरमा और अमित कुमार सरोहा - रात 10.50 बजे

महिला 100 मीटर टी12 (हीट), सिमरन - रात 11.03 बजे

टेबल टेनिस

महिला एकल वर्ग चार (क्वार्टर फाइनल), भाविना पटेल बनाम झोउ यिंग (चीन) - दोपहर 2.15 बजे

पावरलिफ्टिंग
पुरुष 49 किग्रा (मेडल राउंड), परमजीत कुमार - दोपहर 3.30 बजे
महिला 45 किग्रा (मेडल राउंड), सकीना खातून - रात 8.30 बजे

तीरंदाजी
पुरुष रिकर्व (प्री-क्वार्टर फाइनल), हरविंदर सिंह बनाम सेंग लुंग-हुई (ताइवान) - शाम 5.49 बजे