Paris Paralympics 2024: छठे दिन इन 5 एथलीट्स ने दिलाए मेडल, 2 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज के साथ संख्या पहुंची 20, टूट गया पिछला रिकॉर्ड
Paris Paralympics 2024: भारत ने पेरिस पैरालंपिक में कुल 84 एथलीट्स का दल भेजा है, जिन्होंने अब तक दमदार प्रदर्शन किया है.
Paris Paralympics 2024: इन दिनों पेरिस में पैरिस पैरालंपिक 2024 की धूम है,. जिसमें भारतीय एथलीट्स ने इतिहास रच दिया है. इस बार महज 5 दिनों में मेडल की संख्या 20 हो गई है. इसके साथ ही पिछले टोक्यो पैरालंपिक गेम्स का रिकॉर्ड भी टूट गया है. छठे दिन देर रात को 5 मेडल मिले.
छठे दिन इन एथलीट्स ने दिलाए मेडल
1. दीप्ति जीवांजी- विमेंस टी-20 कैटेगरी की 400 मीटर रेस में दीप्ति जीवांजी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा किया. उन्होंने 55.82 सेकेंड में रेस पूरी की.
2. शरद कुमार- टी-42 और 63 कैटेगरी के हाई जंप में इस एथलीट ने 1.88 मीटर जंप कर सिल्वर मेडल दिलाया है.
3. मरियप्पन थांगावेलु- टी-42 और 63 कैटेगरी में 1.85 मीटर का जंप कर तीसरा स्थान हासिल किया और ब्रॉन्ज जीता.
4. सुंदर सिंह गुर्जर- इस जैवलिन स्टार ने मेंस एफ-46 कैटेगरी में 64.96 मीटर दूर ही भाला फेंककर ब्रॉन्ज अपने नाम किया.
5. अजीत सिंह- इस जैवलिन स्टार थ्रोअर ने मेंस एफ-46 कैटेगरी में 65.62 मीटर दूर जैवलिन फेंका और सिल्वर जीत लिया.
भारत के खाते में कुल 20 मेडल आए
पिछले 6 दिनों में भारत ने कुल 20 मेडल जीत लिए हैं. पिछली बार टोक्यो पैरालंपिक में ये संख्या 19 थी, जो अब तक बेस्ट प्रदर्शन था, लेकिन अब यह रिकॉर्ड टूट गया है. इस बार महज 6 दिनों में भारतीय एथलीटों ने मेडल की संख्या 20 पहुंचा दी है. अभी इसमें और भी इजाफा होगा.
3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज आए
भारत ने जो 20 मेडल जीते हैं, उनमें 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. इन खेलों के 5वें दिन भारत ने एक साथ कुल 8 जबकि छठवें दिन 5 मेडल अपने नाम किए.