Paris Olympic 2024: 4 दिन में किस देश ने जीते सबसे ज्यादा मेडल, Medal Tally में किस नंबर है भारत?
Paris Olympic 2024 Medal Tally:इन दिनों फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक 2024 गेम्स की धूम है. इन खेलों में 4 दिन पूरे हो चुके हैं. अब तक भारत का अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. मेडल टैली में भारत की पोजीशन 33वें नंबर पर की है. भारतीय एथलीट इन खेलों में अभी और मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.
Paris Olympic 2024 Medal Tally: पेरिस ओलंपिक 2024...इन गेम्स को लेकर पूरी दुनिया में उत्साह है. दुनिया भर से एथलीट पेरिस में इकट्ठा हुए हैं और अपने देश के लिए मेडल जीतने की कोशिश में जुटे हैं. अब तक 4 दिन हो चुके हैं. इस दौरान भारत के खाते में 2 मेडल आए. इन दोनों मेडल को लाने में मनु भाकर ने अहम रोल अदा किया. पहले उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल्स ब्रॉन्ज मेडल जीता फिर चौथे दिन मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया.
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय दल के 117 एथलीट प्रदर्शन कर रहे हैं. अब तक हुए इवेंट्स में भारतीय खिलाड़ियों ने निशानेबाजी, तीरंदाजी, हॉकी और बैडमिंटन जैसे खेलों में दमखम दिखाया. अब पांचवे दिन भारतीय एथलीट निशानेबाजी, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस दल मेडल दौर के करीब पहुंचने की कोशिश करेगा. अगर मेडल टैलीकी बात करें तो भारत 33वें नंबर पर है, उसके खाते में 2 मेडल हैं. जिनमें अभी और ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद है.
ओलंपिक गेम्स 2024 मेडल टैली
- जापान- इस देश ने नंबर एक पर कब्जा किया हुआ है. इस देश ने अब तक कुल 13 मेडल जीते हैं, जिनमें 7 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
- चीन- इस देश ने अब तक कुल 14 मेडल पर कब्जा किया है, जिनमें 6 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
- ऑस्ट्रेलिया- ये देश अब तक कुल 11 मेडल जीत चुका है, जिनमें 6 गोल्ड, 4 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल है.
- फ्रांस- इस देश ने अब तक कुल 18 मेडल जीत लिए हैं. जिनमें 5 गोल्ड, 9 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
- भारत के खाते में अब तक 2 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं. वो मेडल टैली में 33वें नंबर पर काबिज है.
भारत के 117 एथलीट दिखा रहे दम
पेरिस ओलंपिक 2024 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा. भारत के 117 एथलीट 16 खेलों में दम दिखा रहे हैं. पिछली बार भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे, इस बार यह आंकड़ा 10 के पार होने की उम्मीद है. भारतीय एथलीट तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, घुड़सवारी, गोल्फ, हॉकी, जूडो, रोइंग, रोइंग, शूटिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस और टेनिस में जलवा दिखा रहे हैं.