IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

पहले IPL नीलामी में रहे अनसोल्ड, अब लगा दूसरा बड़ा झटका, केन विलियमसन के साथ 2018 के बाद हुआ ऐसा

Kane Williamson: न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान केन विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पूरे फॉर्म में दिखे, हालांकि वो शतक लगाने से चूक गए. 2018 के बाद उनके साथ ऐसा पहली बार हुआ है जब वो 90 प्लस रन बनाने के बाद शतक पूरा किए बिना पवेलियन लौटे.

Twitter
Bhoopendra Rai

Kane Williamson: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. पहले दिन कीवी टीम ने 8 विकेट खोकर 319 रन बनाए हैं. करीब तीन महीने बाद मैदान पर लौटे केन विलियमसन बढ़िया लय में दिखे. उन्होंने पहली पारी में 93 रनों की पारी खेली, लेकिन शतक पूरा करने से चूक गए.

पिछले 5 दिनों में केन विलियमसन को यह दूसरा बड़ा झटका है, क्योंकि 24 और 25 नवंबर को हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन में वो अनसोल्ड रहे थे और अब 33 वां टेस्ट शतक पूरा करने से चूक गए. केन विलियमसन के साथ साल 2018 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब वो नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए.  



सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं लिया

केन विलियमसन ने अगले साल के लिए न्यूजीलैंड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं लिया है. मतलब वो अपनी मर्जी से खेलेंगे. लंबे समय से मैदान से बाहर रहने के बाद भी वो आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर 3 पर काबिज हैं.