भारत के सेमीफाइनल में पहुंचते ही चीखने लगे इंग्लिश खिलाड़ी, बोले- ICC उनकी मदद...'
र्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन और माइकल एथर्टन ने बात करते हुए भारत पर आईसीसी द्वारा मदद करने का आरोप लगाया है. उनका मानना है कि भारत को अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलने हैं और इसकी वजह से उन्हें इसका फायदा मिल रहा है.
Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने जगह बना ली है. टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को और दूसरे मुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराकर नॉकऑउट स्टेज में जगह बना ली है. ऐसे में अब टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचते ही इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी इसको सावल उठा रहे हैं.
बता दें कि पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन और माइकल एथर्टन ने बात करते हुए भारत पर आईसीसी द्वारा मदद करने का आरोप लगाया है. उनका मानना है कि भारत को अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलने हैं और इसकी वजह से उन्हें इसका फायदा मिल रहा है. दरअसल, हाइब्रिड मॉडल की वजह से टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले दुबई में खेल रही है और इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं.
नासिर हुसैन ने भारत को लेकर दिया बड़ा बयान
स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए एथर्टने नासिर हुसैन से सावल किया कि भारत अपने मैच दुबई में खेल रहा है, ऐसे में इससे उन्हें क्या फायदा मिलने वाला है? इस पर हुसैन ने जवाब देते हुए कहा कि "मुझे नहीं लगता है कि भारत को इससे कोई भी फायदा नहीं होने वाला है. उनके लिए बस इतना ही फायदा मिलने वाला है कि उन्हें एक शहर से दूसरे शहर या फिर देश में ट्रैवल नहीं करना पड़ेगा, जैसा कि दूसरी टीमों को करना पड़ रहा है."
Also Read
- एमएस धोनी-पोंटिंग नहीं! केएल राहुल ने इस खिलाड़ी को दुनिया का सबसे स्मार्ट कप्तान बताकर सभी को किया हैरान
- सचिन तेंदुलकर नहीं! रिकी पोंटिंग ने इस दिग्गज को बताया वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे महान खिलाड़ी
- टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ने चुनी भारत-पाकिस्तान की ODI की प्लेइंग-11, बाबर-रिजवान बाहर, जानें किसे मिली जगह
हुसैन ने भारत के पक्ष में बोलते हुए कहा कि "मुझे लगता है कि जब आपको पता है कि आप एक ही मैदान पर खेल रहे हैं. तो इसके लिए आप टीम का चयन उसी को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं. हालांकि, मुझे नहीं लगता है कि भारत को इससे कोई फायदा मिलने वाला है. वे अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्हें सेमीफाइनल के लिए भी पता है कि वे कहां पर खेल रहे हैं."
भारत-न्यूजीलैंड का सामना
रोहित एंड कंपनी ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से भारत को दोनों में जीत मिली है और उनका आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला है. ये मैच 2 मार्च को दुबई में खेला जाएगा और इस मुकाबले को भी जीतकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में जाना चाहेगी.