भारत-पाक का मैच देखने गए थे, वापस ही नहीं लौटे,कौन थे अमोल काले जिनके निधन से सदमे में है भारतीय क्रिकेट
MCA President Amol Kale: महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अमोल काले का न्यूयॉर्क में सोमवार को निधन हो गया. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी20 विश्व कप मैच को देखने के लिए वे न्यूयॉर्क गए थे.
MCA President Amol Kale: मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अमोल काले का सोमवार को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया. वे न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्वकप मैच देखने गए थे. मैच देखने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ गया जिस कारण उनकी मौत हो गई. वे भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम में भी मौजूद थे. उनके निधन के बाद स्टेडियम की उनकी फोटो भी वायरल हो रही है. उनके निधन पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने संवेदना जताई है.
नागपुर के रहने वाले अमोल एक दशक से भी ज्यादा समय से मुंबई में रह रहे थे. उन्हें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का सहयोगी माना जाता था. एमसीए अध्यक्ष के अलावा वह इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के सह प्रमोटर भी थे.यह टेनिस बॉल फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है. अमोल के नेतृत्व में मुंबई को घरेलू क्रिकेट में काफी सफलता मिली. मुंबई ने हाल ही में खत्म हुए रणजी सीजन में ट्रॉफी जीती है.