West Bengal Assembly Election 2026 Kerala Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'हलाला इस्लाम की खूबसूरती...,' मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

Hasin Jahan: टीम इंडिया की पूर्व पत्नी हसीन जहां ने हलाला को लेकर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है और उन्होंने धर्म को लेकर सवाल खड़े किए हैं. इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भी तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है.

X
Praveen Kumar Mishra

Hasin Jahan Instagram Post: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां अपने एक पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने अपने धर्म को लेकर एक ऐसा पोस्ट किया है, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. बता दें कि जहां पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में रही हैं और अब वे शमी से अलग हो चुकी हैं. ऐसे में अब उनका एक पोस्ट सामने आया है, जिसने बवाल मचा दिया है. बता दें कि शमी की पूर्व पत्नी ने हलाला का एक वीडियो साझा किया है. 

सोशल मीडिया पर हलाला को लेकर हसीन जहां का पोस्ट  

हसीन जहां ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसने हलाला को लेकर नए सिरे से बहस छेड़ दी. वीडियो में एक युवा महिला को रोते हुए एक दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करते हुए देखा जा सकता है. हसीन जहां ने दावा किया कि यह हलाला प्रक्रिया का हिस्सा है.

उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि "दीन को वहां फॉलो करो जहां इंसानियत बचे, जहां इंसानियत का खून हो वहां दीन धर्म को क्या फॉलो करना. जिंदगी इत्मिनान से जीने का नाम है, खौफजदा जिंदगी ही जहन्नुम है, और कोई दीन, कोई धर्म जिंदगी को जहन्नुम की तरफ धकेलने की बात नहीं करता. बेवकूफ लोग. हालांकि, जो वीडियो उन्होंने साझा किया है, उसमें दिखाई दे रहा है कि "रस्म-ए-हलाला मजहब की खूबसूरती है." ऐसे में उन्होंने इस प्रथा को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

मोहम्मद शमी और हसीन जहां का रिश्ता  

हसीन जहां और मोहम्मद शमी 2018 से अलग रह रहे हैं. हालांकि, उनका कानूनी तलाक अब तक नहीं हुआ है. हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद से दोनों के बीच संबंध बिगड़ गए.  

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं  

हसीन जहां के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ लोगों ने जहां उनकी बात का समर्थन किया, वहीं कई ने इसे उनका निजी मामला बताया. कई यूजर्स ने हलाला जैसी प्रथाओं पर खुलकर चर्चा की और इसे बदलने की जरूरत पर जोर दिया.