Budget 2026

टी-20 क्रिकेट में लगातार फेल हो रहे सूर्यकुमार यादव को मिली सलाह, अगर मानी बात तो चौथे टी-20 में शतक होगा पक्का

Suryakumar Yadav: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का कहना है कि अगर सूर्यकुमार यादव को रन बनाने हैं तो उन्हें ये देखना होगा कि वे कब आक्रामकता के साथ खेल सकते हैं. वे लंबे समय तक फेल नहीं रहेंगे बल्कि जल्द ही रन बनाते हुए दिखाई देंगे.

@surya_14kumar
Praveen Kumar Mishra

Suryakumar Yadav: भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में उनका प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है. उन्होंने पहले तीन मैचों में सिर्फ 0, 12 और 14 रन बनाए हैं. उनकी जल्दी आउट होने की वजह अति-आक्रामक रवैया माना जा रहा है, जिससे वे गलत शॉट खेलकर विकेट गंवा रहे हैं.  

माइकल वॉन की खास सलाह

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने सूर्यकुमार यादव को संयमित बल्लेबाजी करने की सलाह दी है. वॉन के मुताबिक, सूर्यकुमार को पारी की शुरुआत में कुछ गेंदें देखने और परिस्थितियों को समझने की जरूरत है, ताकि वे बाद में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का सही इस्तेमाल कर सकें.  

माइकल वॉन ने कहा, "लगातार कुछ मैचों से सूर्यकुमार यादव गैरजरूरी शॉट खेलकर आउट हो रहे हैं. हर गेंद को बाउंड्री तक पहुंचाना संभव नहीं है. कुछ खिलाड़ी यह सोचकर हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह रणनीति सफल नहीं होती. अगर वह शुरुआत में 15 गेंदें समझदारी से खेलें, तो बाद में वही ताबड़तोड़ अंदाज दिखा सकते हैं, जिसके लिए वह जाने जाते हैं."

भारतीय टीम की बल्लेबाजी पर भी सवाल

इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी इकाई भी लगातार संघर्ष कर रही है. टीम की जीत ज्यादातर अकेले खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर रही है. पहले मैच में अभिषेक शर्मा और दूसरे मैच में तिलक वर्मा के शानदार प्रदर्शन से भारत को जीत मिली, लेकिन अन्य बल्लेबाज प्रभावित करने में नाकाम रहे.  

तीसरे टी-20 में इंग्लैंड के 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे प्रमुख बल्लेबाज कोई खास योगदान नहीं दे सके. हार्दिक पंड्या के 40 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका.  

चौथे टी-20 में बड़ा स्कोर कर सकते हैं सूर्यकुमार

31 जनवरी को मुंबई में चौथा टी-20 खेला जाएगा, जो सीरीज के लिहाज से बेहद अहम होगा. अगर सूर्यकुमार यादव माइकल वॉन की सलाह मानते हैं और संयम के साथ बल्लेबाजी करते हैं, तो उनका शतक लगाना तय माना जा सकता है. भारत को सीरीज में अपनी बढ़त बनाए रखने के लिए इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करनी होगी.