Mumbai T20 League: IPL 2026 के बीच मुंबई टी20 लीग के शेड्यूल का ऐलान, जानें पूरी जानकारी

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने आईपीएल के बीच टी20 मुंबई लीग के शेड्यल की घोषणा कर दी है. यह लीग 1 से 13 जून तक चलेगी और इसके सभी मैच मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे.

ANI & X (@T20Mumbai)
Meenu Singh

नई दिल्ली: IPL 2026 अब अपने अगले पड़ाव में प्रवेश करने वाला है. लेकिन लीग के बीच ही एक टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान हो गया है.  शुक्रवार, 15 मई, 2026 को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने आगामी घरेलू क्रिकेट लीग - टी20 मुंबई लीग के शेड्यल की घोषणा कर दी है यह लीग 1 से 13 जून तक चलेगी और इसके सभी मैच मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसके अलावा, इस बार पुरुष लीग के साथ ही पहली बार महिला लीग भी शुरू हो रही है, जो 2 से 13 जून तक आयोजित की जाएगी.

ये दिग्गज भी आएंगे नजर

मुंबई के प्रतिष्ठित स्टेडियम में 13 दिनों का रोमांचक टूर्नामेंट होने जा रहा है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, अजिंक्य रहाणे और अन्य कई दिग्गज क्रिकेटरों के साथ-साथ उभरते हुए खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे. 

8 टीमें लेंगी हिस्सा

पुरुषों के टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. प्रत्येक टीम पांच लीग मैच खेलेगी और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जोकि 11 जून को खेला जाएगा. दोनों सेमीफाइनल के विजेता 13 जून को वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल में भिड़ेंगे. 

T20 मुंबई लीग 2026 का शेड्यूल

तारीख