Budget 2026

टीम इंडिया को अपनी जिद से बर्बाद कर देंगे गौतम गंभीर! पूर्व दिग्गज कप्तान ने भारतीय हेड कोच पर लगाया बड़ा आरोप

Gautam Gambhir: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की बल्लेबाजी क्रम को लेकर बनाई गई रणनीति पर पूर्व इंग्लैंड कप्तान केविन पीटरसन ने नाराजगी जताई है. उन्होंने टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम को गलत करार देते हुए कहा कि ध्रुव जुरेल को नंबर 8 पर भेजने का फैसला गलत था.

X
Praveen Kumar Mishra

Gautam Gambhir: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की बल्लेबाजी क्रम को लेकर बनाई गई रणनीति पर पूर्व इंग्लैंड कप्तान केविन पीटरसन ने नाराजगी जताई है. उन्होंने टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम को गलत करार देते हुए कहा कि ध्रुव जुरेल को नंबर 8 पर भेजने का फैसला गलत था. बता दें कि टीम इंडिया को राजकोट में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा और इसके बाद से ही गंभीर के कुछ फैसलों पर सवाल उठने लगे हैं.

पीटरसन का मानना है कि जुरेल एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं और उन्हें ऊपर के क्रम में भेजना चाहिए था. उन्होंने कहा, "आपके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को ऊपर भेजना चाहिए. ध्रुव जुरेल जैसे सक्षम बल्लेबाज को निचले क्रम में भेजना सही नहीं था."

बाएं-दाएं संयोजन का गलत उपयोग

पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने भी गंभीर के फैसलों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने बाएं और दाएं हाथ के संयोजन को जरूरत से ज्यादा तवज्जो दी. बाएं-दाएं हाथ का संयोजन नंबर 4 तक तो ठीक है, लेकिन उसके बाद आपको अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को भेजना चाहिए. जुरेल एक परिपक्व बल्लेबाज हैं, जो बड़ी पारी खेल सकते थे, लेकिन उन्हें गलत पोजीशन पर खिलाया गया."

हार्दिक पांड्या की धीमी बल्लेबाजी पर भी सवाल

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की धीमी बल्लेबाजी को लेकर भी सवाल उठे हैं. पार्थिव पटेल ने कहा कि टी20 क्रिकेट में कोई बल्लेबाज 20-25 गेंदों तक सेट होने का इंतजार नहीं कर सकता.  

उन्होंने कहा, "टी20 में आपको शुरुआत से ही स्ट्राइक रोटेट करनी होती है. हार्दिक ने 40 रन तो बनाए, लेकिन उनकी पारी की शुरुआत में काफी डॉट बॉल थीं, जिसने टीम को नुकसान पहुंचाया." 

गंभीर की रणनीति से टीम को हो रहा नुकसान?

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम की रणनीति में कई बदलाव देखने को मिले हैं, लेकिन उनके कुछ फैसलों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. खिलाड़ियों को सही क्रम में न भेजने और रणनीति में जरूरत से ज्यादा प्रयोग करने से टीम को नुकसान हो सकता है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम आगे के मैचों में इन गलतियों से सीखकर सही संतुलन बनाती है या फिर गंभीर की जिद टीम के लिए नुकसानदेह साबित होती है.