कपिल देव ने भारतीय खिलाड़ियों को लगाई लताड़, बोले-पैसा और घमंड होने लगा है हावी

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को मिली हार के बाद भारत के दिग्गज खिलाड़ी और 1983 वर्ल्ड कप के कप्तान रहे कपिल देव ने भारतीय खिलाड़ियों को लताड़ लगाई है.

Suraj Tiwari

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को मिली हार के बाद भारत के दिग्गज खिलाड़ी और 1983 वर्ल्ड कप के कप्तान रहे कपिल देव ने भारतीय खिलाड़ियों को लताड़ लगाई है. उन्होंने कहा है कि कुछ खिलाड़ियों के पास पैसा आ जाने से उनके अंदर घमंड आ गया है. वो खिलाड़ी अब किसी से सलाह लेना भी जरुरी नहीं समझते हैं.

अपने को सवर्ज्ञ समझते हैं खिलाड़ी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को हुए दूसरे वनडे में मिली करारी हार के बाद कपिल देव ने भारतीय खिलाड़ियों को खरी-खोटी सुनाई है. कपिल ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के आत्मविश्वास की खूब प्रशंसा की लेकिन इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों के बारे में कहा कि वो किसी से सलाह लेना उचित नहीं समझते हैं वो खूद को ही सवर्ज्ञ समझने लगते हैं. कपिल ने कहा "मैं कहना चाहूंगा कि यहां कई ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्हें मदद की जरूरत है. जब सुनील गावस्कर वहां हैं, तो आप उनसे बात क्यों कर सकते? कभी-कभी किसी को सुनने से भी आपके विचार बदल जाते हैं."

भारत को दूसरे वनडे में मिली करारी हार

शनिवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी भारतीय टीम जहां 181 रन पर ही ऑल आउट हो गई. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई खिलाड़ियों ने 6 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया. भारतीय टीम की इस हार के बाद चल रहे वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम ने 1-1 से बराबरी कर ली है. इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 1 अगस्त को त्रिनिदाद में खेला जाएगा.

इसे भी पढे़ं- Ashes Series: एक-दूसरे की जर्सी पहन कर खेलने उतरे इंग्लैंड के प्लेयर्स, वजह ऐसी जो बढ़ा देगी इज्जत