T20 World Cup 2026

IPL 2024 Eliminator: एलिमिनेटर में हुई हेटमायर की वापसी, क्या टॉस ने तय कर दी RCB की हार, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

RR Vs RCB IPL Eliminator: अहमदाबाद में आईपीएल का एलिमिनेटर मुकाबला शुरू हो चुका है. इस मैच को जीतकर एक टीम दूसरे क्वालीफायर का टिकट कटाना चाहेगी.

@IPL
India Daily Live

RR Vs RCB IPL Eliminator: आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में आज अहमदाबाद के  नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने हैं. टॉस राजस्थान ने जीत लिया है. टॉस जीतकर कप्तान संजू सैमसन ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. यानी पहले आरसीबी को बल्लेबाजी करनी होगी और राजस्थान को लक्ष्य देना होगा.  इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम को क्वालीफायर 2 में जगह मिलेगी. दोनों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है. दोनों टीमें में ऐसे कई प्लेयर्स हैं जो अकेले दम पर मैच जिताने की पावर रखते हैं.

दूसरी पारी में ओस गिर सकती है. इसी वजह से संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए डिफेंड करना बहुत ही मुश्किल हो सकता है. अगर उन्हें दूसरे क्वालीफायर का टिकट कटाना है तो राजस्थान के सामने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करना होगा. 

दोनों टीम की प्लेइंग 11

राजस्थान की प्लेइंग 11- यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

आरसीबी की प्लेइंग 11- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, यश दयाल, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन   

इंपैक्ट प्लेयर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट प्लेयर: स्वप्निल सिंह, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार व्यशाक, हिमांशु शर्मा

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट  प्लेयर : शुभम दुबे, डोनोवन फरेरा, नंद्रे बर्गर, शिमरोन हेटमायर, तनुश कोटियन

किंग कोहली पर सभी की नजर

विराट कोहली पर सभी की उम्मीदें टिकी हुई है. वो ऑरेंज कैप होल्डर हैं. वो इस गेम में गेमचेंजर साबित हो सकते हैं. पहली पारी में कोहली का बल्ला बोल सकता है. उनके साथ कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी अपना जलवा दिखा सकते हैं. वहीं, यूजवेंद्र चहल के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी. वो इन खिलाड़ियों को रोकने की कोशिश करेंगे. 

क्या कहते हैं नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 मैच में टीम को जीत मिली है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 18 मैच जीते हैं. 16 बार टास जीतकर इस पिच टीमें मैच हार चुकी है. यहां हाईएस्ट स्कोर 233 है. वहीं, इस पिच पर लोएस्ट स्कोर 89 है. पहली पारी का इस पिच पर औसत स्कोर 168 रन है.