IPL 2026 IMD Weather West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

IPL 2025: हारकर जीतने वाले को बाज़ीगर कहते हैं, मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ़ में पहुंचकर साबित कर दी ये बात

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को खेले गए आईपीएल 2025 के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली.

Sagar Bhardwaj

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को खेले गए आईपीएल 2025 के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए थे, जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 18.2 ओवर में मात्र 121 रन बनाकर आउट हो गई.

मुंबई की तरफ से पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 73 रन बनाए. वहीं विकेटकीपर रिकेल्टन ने 25, विल जैक्स ने 21, तिलक वर्मा ने 27 और नवम धीर ने 24 रनों की शानदार पारी खेली और टीम का स्कोर 180 रनों तक पहुंचाया. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और नियमित अंतराल पर ही उसके विकेट गिरते रहे.