FIFA World Cup 2026

'इज्जत और प्यार'...14 करोड़ के बाद KL Rahul ने DC से क्या-क्या मांगा? मालिक ने किया खुलासा

IPL 2025: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा है. वो इस लीग में अब तक 5 अलग-अलग आईपीएल फ्रैंचाइजी के लिए खेल चुके हैं. अभी भी अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में हैं.

Twitter
Bhoopendra Rai

IPL 2025: आईपीएल 2025 का मंच तैयार है. सभी टीमों ने नीलामी के जरिए अपना-अपना स्क्वाड मजबूत किया. इस बार केएल राहुल लखनऊ से अलग होकर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने हैं. वो कप्तान के मजबूत दावेदार भी हैं. दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने खुलासा किया है कि उन्होंने आईपीएल नीलामी के बाद केएल राहुल से बातचीत की है.

पार्थ जिंदल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान पार्थ जिंदल ने बताया कि राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी से उनका व्यक्तिगत रिश्ता है. राहुल ने टीम के मालिक से कहा, 'मैं दिल्ली का हिस्सा बनकर बेहद खुश और उत्साहित हूं. मैं सिर्फ क्रिकेट खेलना चाहता हूं. फ्रैंचाइजी से प्यार और समर्थन पाना चाहता हूं और सम्मान हासिल करना चाहता हूं. मैंने कभी आईपीएल नहीं जीता है और दिल्ली ने भी नहीं, चलो इसे एक साथ जीतते हैं.'

दिल्ली कैपिटल्स के लिए राहुल क्यों खास हैं?

पार्थ जिंदल ने कहा, 'हम शीर्ष क्रम में स्थिरता की तलाश कर रहे थे. राहुल एक ऐसा खिलाड़ी है जो हर सीजन में 400+ रन बनाता है. मुझे लगता है कि कोटला की पिच उसके खेल के लिए अनुकूल होगी.'

कौन बनेगा कप्तान?

आईपीएल 2025 में टीम की कप्तानी पर भी पार्थ जिंदल ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा केएल राहुल और अक्षर पटेल दो उम्मीदवार हैं. कप्तानी पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. अंतिम निर्णय मालिकों और टीम प्रबंधन की बैठक के बाद होगा.