IPL 2024: 22 मार्च से 17वें सीजन का आगाज, जानें कहां होगी ओपनिंग सेरेमनी, कब आएगा पूरा शेड्यूल?

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का मंच सज चुका है. आज लीग का ऑफिशियली शेड्यूली भी जारी हो सकता है. जानिए ओपनिंग सेरेमनी कहां होगी.

India Daily Live

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 पर बड़ा अपडेट सामने आया है. इस लीग के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला है. 26 मई को आईपीएल 2024 का फाइनल खेला जाएगा, लेकिन अभी तक इसका पूरा शेड्यूल सामने नहीं आया है. क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस बार चेपॉक में आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी भी होगी. 

IPL की सबसे सफल टीम कौन है? 

आईपीएल का आगाज 2008 में हुआ था. इस लीग में अब तक 16 सीजन हो चुके हैं. सबसे सफल टीमों की लिस्ट में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं. इन दोनों टीमों ने 5-5 बार खिताब जीता है. केकेआर 2 बार की चैंपियन है. राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने 1-1 बार ट्रॉफी जीती है.