IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

IPL 2024: फाइनल की सीट के लिए सिर्फ 160 रन, KKR के गेंदबाजों के सामने हैदराबादी बैटर्स ने टेके घुटने

 क्वालिफायर्स मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा है.

Social media
India Daily Live

KKR vs SRH: क्वालिफायर्स मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी. हैदराबाद की ओर से राहुल त्रिपाठी ने सबसे अधिक 35 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया. इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 21 गेंदों में 32 रन, पेट कमिंस ने 24 गेंदों में 30 रन और विजयकांत व्यासकांत ने 5 गेंदों में नाबाद 7 रन बनाए.

दोनों टीमों के लिए क्यों अहम है मुकाबला
दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है. जो भी टीम आज मैच जीतेगी वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा.
 

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (डब्ल्यू), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (सी), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन