IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

IPL 2024: रोहित नहीं हार्दिक संभालेंगे कमान! जानें 17वें सीजन के लिए कैसी है मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

Mumbai Indians, IPL 2024: रोहित की कप्तानी में खेल रही मुंबई इंडियंस 22 मार्च से शुरू होने वाले 17वें सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलती नजर आएगी.

India Daily Live

IPL 2024: Mumbai Indians: पिछले सीजन में गुजरात जायंट्स की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने अपना नया कप्तान नियुक्त किया है. हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब हार्दिक मुंबई टीम का हिस्सा हुए हो. वो साल 2015 में आईपीएल में डेब्यू भी मुंबई की ओर से किया था.

जिसके बाद हार्दिक साल 2021 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. 2022 से लीग का हिस्सा बनी गुजरात जायंट्स ने हार्दिक को कप्तान के रूप में अपने टीम में शामिल किया. हार्दिक पांड्या ने भी टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जहां पिछले सीजन में टीम को उपविजेता बनवाया. वहीं 15वें सीजन का विजेता भी बनवाया.

रोहित की कप्तानी में जीत चुकी है पांच बार ट्रॉफी

अभी तक रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने वाली मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब पर कब्जा जमाया था. रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने साल 2013,15,17,19 और 20 के सीजन में हुए आईपीएल को अपने नाम किया. 

मुंबई इंडियंस की फुल स्क्वॉड

जेसन बेहरेनडॉर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, टिम डेविड, नमन धीर, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, इशान किशन, दिलशान मदुशंका, आकाश मधवाल, शम्स मुलानी, मोहम्मद नबी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, रमनदीप सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव. 

17वें सीजन में 07 अप्रैल तक के MI के मैचों का शेड्यूल

1. मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स (24 मार्च) - शाम 7.30 बजे
2. मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद (27 मार्च) - शाम 7.30 बजे
3. मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स (1 अप्रैल) - शाम 7.30 बजे
4. मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स (7 अप्रैल) - दोपहर 3.30 बजे

नोट - बीसीसीआई की ओर से आईपीएल के 17वें सीजन का अभी केवल 07 अप्रैल तक का शैड्यूल जारी हुआ है.