IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

'कोहली कहां है?', T20 वर्ल्ड कप के लिए जुटी टीम इंडिया तो फैन्स ने पूछ लिया सवाल

इंडियन क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप खेलने के लिए अमेरिका के लिए रवाना हो चुकी है. विश्व कप में भारत का पाकिस्तान से मुकाबला 9 जून को होगा.

social media
India Daily Live

टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारतीय टीम 25 मई की शाम को अमेरिका के लिए रवाना हो चुकी है.  इंडियन क्रिकेट टीम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर अमेरिका के लिए रवाना होने वाले खिलाड़ियों की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में कैप्टन रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में कहीं भी स्टार बल्लेबाज विराट कोहली नजर नहीं आए जिसको लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस  ने सवाल-जवाब करना शुरू कर दिया कि आखिर विराट कोहली कहां हैं? आपको बता दें कि अभी टीम इंडिया के पूरे खिलाड़ी अमेरिका के लिए रवाना नहीं हुए हैं. 

1 जून से होगी विश्वकप की शुरुआत 
टी20 विश्वकप की शुरुआत 1 जून से होगी, लेकिन भारतीय समय के अनुसार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 2 जून को खेला जाएगा. विश्व कप के पहले मैच में अमेरिका और कनाडा आमने-सामने होंगे.

5 जून को होगी भारत की भिड़ंत
वहीं, टीम इंडिया अपना पहला मैच बुधवार 5 जनवरी को खेलेगी. भारत का पहला मैच आयरलैंड से होगा. वहीं पाकिस्तान से भारत का पहला मुकाबला रविवार 9 जून को होगा.

भारत की टी20 विश्व कप की टीम
टी20 विश्व कप में भारत की ओर से रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेगा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को मौका दिया गया है. 

क्या 11 साल का इंतजार होगा खत्म
भारत ने पिछले 11 साल से आईसीसी की कोई ट्रॉफी नहीं जीती है. 2013 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में आखिरी आईसीसी खिताब जीता था. भारत ने 2014 का टी20 विश्व कप खेला था, इसके बाद भारत ने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भी खेला, 2023 के विश्व कप फाइनल में भी भारत ने जगह बनाई लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी. इस बार भारत के ऊपर विदेशी जमीन पर दमदार प्रदर्शन करने की चुनौती होगी.