Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

IND vs ENG: राजकोट में पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया, 14 महीने बाद मोहम्मद शमी की वापसी

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है. भारत पहले दो मैच जीतकर सीरीज में आगे है. इंग्लैंड के लिए ये करो या मरो वाला मुकाबला है. भारत अगर आज का मैच जीतता है तो सीरीज जीत जाएगा.

Social Media
Gyanendra Sharma

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है. भारत पहले दो मैच जीतकर सीरीज में आगे है. इंग्लैंड के लिए ये करो या मरो वाला मुकाबला है. भारत अगर आज का मैच जीतता है तो सीरीज जीत जाएगा. भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया गया. 

भारत ने कोलकाता में पहला मैच 7 विकेट जबकि चेन्नई में दूसरा मुकाबला दो विकेट से अपने नाम किया. टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है. तिलक वर्मा ने चेन्नई में नाबाद 72 रन बनाकर मैच जीताया. टीम को उसने फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है. इंग्लैंड ने सोमवार को ही अपनी प्लेइंग-11 रिलीज कर दी. टीम में कोई बदलाव नहीं किए गए.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ (डब्ल्यू), जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड.

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ध्रुव जुरेल, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती.