IND W vs AUS W, Live Streaming: 5 बार की चैंपियन के खिलाफ भारत का करो या मरो मुकाबला, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
रविवार को ग्रुप ए का अंतिम मुकाबले रविवार को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में ग्रुप लीडर AUS vs IND के बीच होने वाला है. यह मैच भारत के लिए करो या मरो वाला होने वाला है.
नई दिल्ली: महिला T20 विश्व कप अब अपने रोमांचक पड़ाव पर है जहां पर अब हर टीम अगले स्टेज में पहुंचना चाहती है. यहां से टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जंग लड़ रही हैं. इसी कड़ी में ग्रुप ए का अंतिम मुकाबले रविवार को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में ग्रुप लीडर AUS vs IND के बीच होने वाला है. यह मैच भारत के लिए करो या मरो वाला होने वाला है. क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को किसी भी कीमत पर इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी.
जीत से भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा, लेकिन अगर टीम इंडिया ये मैच हारती है और साथ ही दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका मैच जीत जाती है तो भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. वहीं, पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने अपने शानदार नेट रन रेट के दम पर सेमीफाइनल में लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है. तो ऐसे में देखा दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.
AUS vs IND महिला T20 विश्व कप 2026 का मैच कहाँ खेला जाएगा?
AUS vs IND के बीच महिला T20 विश्व कप 2026 का मैच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.
Also Read
AUS vs IND के बीच महिला T20 विश्व कप 2026 का मैच कब शुरू होगा?
AUS vs IND के बीच महिला T20 विश्व कप 2026 का मैच 28 जून को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.
AUS vs IND के बीच महिला T20 विश्व कप 2026 मैच के लिए टॉस किस समय होगा?
AUS vs IND के बीच महिला T20 विश्व कप 2026 मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगा.
AUS vs IND के बीच महिला T20 विश्व कप 2026 मैच का प्रसारण कौन सा टीवी चैनल करेगा?
AUS vs IND के बीच महिला T20 विश्व कप 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा.
AUS vs IND महिला T20 विश्व कप 2026 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
AUS vs IND के बीच महिला T20 विश्व कप 2026 का मैच भारत में जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
AUS W vs IND W के लिए टीमें
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, क्रांति गौड़, भारती फुलमाली
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: सोफी मोलिनक्स (कप्तान), निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोबे लिट्चफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलीसे पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम