FIFA World Cup 2026

IND vs AFG Live Streaming 2nd ODI: लखनऊ में सीरीज फतह करने उतरेगी गिल सेना, जानें फैंस कब और कहां देख पाएंगे फ्री मुकाबला

पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

ANI
Meenu Singh

लखनऊ: पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले मैच में भारत ने हर विभाग में बेहतरीन खेल दिखाते हुए अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी.

बारिश से प्रभावित पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 84 रन बनाए थे. वहीं, गेंदबाजी में युवा खिलाड़ियों हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. इन खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने भारत को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. अब फैंस को दूसरे मैच मैच के लिए बेहद उत्साहित हैं. लेकिन दूसरे मैच से पहले जानते  हैं कि फैंस इस मैच का फ्री लुत्फ कब और कहां उठा सकते हैं.

IND vs AFG के बीच पहला ODI मैच कब खेला जाएगा?

IND vs AFG के बीच पहला वनडे मैच बुधवार, 17 जून 2026 को खेला जाएगा.


IND vs AFG के बीच पहला वनडे मैच कहाँ खेला जाएगा?

IND vs AFG के बीच पहला वनडे मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs AFG के बीच पहला मैच किस समय शुरू होगा?

IND vs AFG के बीच पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा.

IND vs AFG पहले मैच में टॉस कितने बजे होगा?

IND vs AFG के पहले मैच में टॉस 01:00 बजे होगा.

IND vs AFG के बीच पहले वनडे मैच का प्रसारण कहां देखें?

IND vs AFG के बीच पहला वनडे मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

IND vs AFG के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

IND vs AFG के बीच पहला वनडे मैच जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा.

IND vs AFG के बीच पहला वनडे फ्री मैच कहां देख सकते हैं?

फैंस IND vs AFG के बीच पहला वनडे मैच फ्री में डीडी स्पोर्ट्स. फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स देख सकते हैं.

IND vs AFG के लिए टीमें

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती, फरीद अहमद मलिक, एएम गजनफर, मोहम्मद नबी, राशिद खान , दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी