'न हम पाकिस्तान में खेलेंगे न उसे भारत में खेलने देंगे', एशिया कप में होने वाली टक्कर से पहले गरजा खेल मंत्रालय
गुरुवार को खेल मंत्रालय की तरफ से एक बयान सामने आया है. बयान में कहा गया है कि, 'भारत पाकिस्तान में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेगा, और न ही हम पाकिस्तानी टीमों को भारत में बाइलेटरल सीरीज खेलने की अनुमति देंगे.''
x
India vs Pakistan: गुरुवार को खेल मंत्रालय की तरफ से एक अहम बयान सामने आया है. बयान में कहा गया है कि, 'भारत पाकिस्तान में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेगा, और न ही हम पाकिस्तानी टीमों को भारत में बाइलेटरल सीरीज खेलने की अनुमति देंगे.'' लेकिन इसके साथ ही यूएई में होने वाले एशिया कप में भारत - पाक मैच हरी झंडी भी मिल गई है.
9 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम हिस्सा लेगी. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को और संभवतः 21 सितंबर को दुबई में होगा. टूर्नामेंट का फाइनल 29 सितंबर को खेला जाएगा. यह टी20आई प्रारूप का आयोजन अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.