ENG vs IND: इज्जत बचा पाएगा भारत या क्लीन स्वीप करेगा इंग्लैंड? आखिरी T20 में आर-पार की जंग, जानें कैसी होगी साउथेम्प्टन की पिच

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच के लिए मंच तैयार है. दोनों टीमें 11 जुलाई को साउथेम्प्टन के रोज बाउल में आमने-सामने होंगी.

X (@ANI)
Meenu Singh

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच के लिए मंच तैयार है. दोनों टीमें 11 जुलाई को साउथेम्प्टन के रोज बाउल में आमने-सामने होंगी. गौरतलब है कि भारतीय टीम ने सीरीज में अभी तक एक भी मैच नहीं जीती है और जिस कारण इंग्लैंड ने 3-0 से पहले ही सीरीज को अपने नाम कर  लिया है. 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो मैच हार गई, और इंग्लैंड के खिलाफ पहला T20I अंतरराष्ट्रीय मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद, भारतीय टीम को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा क्योंकि इंग्लैंड ने अपनी लय बरकरार रखी. 

भारत को क्लीन स्वीप करने की रहेगी कोशिश

सीरीज हारने के बाद, यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया वापसी के लिए क्या योजना बनाती है और सीरीज के आखिरी टी20 मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव करती है. वहीं, इंग्लैंड अपने घर में मेहमान टीम को क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेगा. साथ ही भारत इस मुकाबले में वापसी कर अपनी इज्जत बनाने का प्रयास करेगा.


पिच रिपोर्ट

यह ध्यान देने योग्य है कि साउथेम्प्टन के रोज बाउल की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है. ऐसी पिच पर उच्च स्कोर वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है, और पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना एक समझदारी भरा निर्णय साबित हो सकता है.

दिलचस्प बात यह है कि इस तरह की पिच पर 200 से ज्यादा का स्कोर जीत के लिए पर्याप्त हो सकता है, और यह देखना रोचक होगा कि भारतीय टीम वापसी के लिए क्या रणनीति अपनाती है. 

ENG vs IND की संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद.

भारत की संभावित प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव