IND vs WI : वेस्टइंडीज दौरे पर फ्लॉप रहे संजू सैमसन, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना
Sanju Samsan : वेस्टइंडीज से भारत को मिली हार को लेकर कई खिलाड़ियों को जिम्मदार बताया जा रहा है. जिसमें से संजू सैमसन को लोग प्रमुख रूप से मान रहे हैं.
नई दिल्ली : वेस्टइंडीज से भारत को मिली हार को लेकर कई खिलाड़ियों को जिम्मदार बताया जा रहा है. जिसमें से संजू सैमसन को लोग प्रमुख रूप से मान रहे हैं. पांच मैचों की टी20 सीरीज में तीन पारियों में बल्लेबाजी करने वाले संजू ने महज 32 रन बना पाए हैं. आखिरी और निर्णायक मैच में 13 रन बनाने वाले संजू की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है.
ऐसा रहा है संजू का टी20 करियर
16 अंतराष्ट्रीय टी20 मैचों में 296 रन बनाने वाले संजू ने जिंबाब्वे के खिलाफ 2015 में डेब्यू किया था. 21.14 की औसत से खेलने वाले संजू अबतक मात्र एक अर्धशतक लगा पाए हैं. वेस्टइंडीज दौरे पर संजू ने तीन पारियों में 10.67 की औसत से 12, 7 और 13 रन बनाए हैं. इसी वजह से उनकी जमकर आलोचना हो रही है.
13 टी20 सीरीज के बाद हारा भारत
वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में हार की वजह से भारत ने सीरीज भी गंवा दिया. 3-2 से विंडीज से सीरीज हारने से पहले भारत 13 टी20 सीरीज जीत चुकी है. 25 महीनों से चले आ रहे भारत के विजय रथ को वेस्टइंडीज टीम ने फ्लोरिडा में रोक दिया. पूरे सीरीज में तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल और सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज उम्मीद के अनुरुप बल्लेबाजी करता नही दिखा.
इसे भी पढे़ं- IND vs IRE: आगामी भारत-आयरलैंड सीरीज को लेकर जाने टीम स्कॉव्ड और शेड्यूल, बुमराह को सौंपी गई टीम की कमान