T20 World Cup 2026

IND vs IRE: आगामी भारत-आयरलैंड सीरीज को लेकर जाने टीम स्क्वॉड और शेड्यूल, बुमराह को सौंपी गई टीम की कमान

IND vs IRE T20 : वेस्टइंडीज दौरे से वापसी के बाद भारतीय टीम आयरलैंड दौरे पर जाने को तैयार है. 18 अगस्त से शुरू होने वाले टी20 सीरीज में भारत के तेज गेंदबाज लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं.

Suraj Tiwari

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज दौरे से वापसी के बाद भारतीय टीम आयरलैंड दौरे पर जाने को तैयार है. 18 अगस्त से शुरू होने वाले टी20 सीरीज में भारत के तेज गेंदबाज लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं. टीम प्रबंधन ने उन्हें टीम की कमान सौंपी है. भारतीय टीम को आगामी एशिया कप और वर्ल्डकप को देखते हुए अपने प्रमुख खिलाड़ियों को विराम दिया गया है. इसके कारण यह टीम युवाओं से भरी हुई है. जिसमें यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

बुमराह के नेतृत्व में जाएगी टीम

जसप्रीत बुमराह की कप्तानी खेलने जा रही भारतीय टीम पूरे अगल अंदाज में नजर आएगी. सबसे ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी होने की वजह से बुमराह को कमान सौंपी गई है. वेस्टइंडीज दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले तिलक और यशस्वी के साथ ही आईपीएल में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले रिंकू सिंह और जितेश शर्मा को शामिल किया है.

आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम स्कॉव्ड : 
जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान.

आयरलैंड की टीम स्कॉव्ड :
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबिर्नी, मार्क अडायर, रॉस अडैर, कर्टिस कैंफर, गेरेथ डेलनी, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, जोसुआ लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, लॉर्केन टकर, थेओ वन वोइरकॉम, बेन वाइट और क्रैग यंग.

भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल इस प्रकार से हैं. तीनों मैच आयरलैंड की राजधानी डबलिन में खेला जाएगा.

18 अगस्त- पहला टी20, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर

20 अगस्त- दूसरा टी20, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर

23 अगस्त- तीसरा टी20, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर

इसे भी पढ़ें-   World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों का हो गया ऐलान, जाने किस दिन से कर सकते है बुक?