IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

IND vs ENG Test Series 2024: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज, नंबर एक पर है सबका चहेता

IND vs ENG Test Series 2024: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों में आर अश्विन का जलवा दिखा है. उन्होंने कमाल की बॉलिंग की और सबसे ज्यादा विकेट लिए. 

India Daily Live

IND vs ENG Test Series 2024: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 टेस्ट मैचों की सीरीज पर टीम इंडिया ने 4-1 से कब्जा किया. आखिरी टेस्ट में भारत ने पारी और 64 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की. इस सीरीज में आर अश्विन ने 500 विकेट लिए. उन्होंने 100वें टेस्ट में कमाल करते हुए कुल 9 शिकार किए और उसे यादगार बनाया. 5 मैच खत्म होने के बाद इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वो नंबर एक पर रहे.

भारत और इंग्लैंड के बीच हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के टॉम हार्टले हैं, जिन्होंने 22 शिकार किए हैं. तीसरे नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं, जिन्होंने 20 विकेट निकाले हैं. तीसरे नंबर पर भारतीय स्टार जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने कुल 19 शिकार किए हैं. पांचवे नंबर पर चाइनामैन कुलदीप यादव हैं, जिन्होंने फिरकी का जादू दिखाया और कुल 19 शिकार किए.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट

  1. रविचंद्रन अश्विन (भारत)- 26 विकेट
  2. टॉम हार्टले (इंग्लैंड)-22 विकेट
  3. रविंद्र जडेजा (भारत)- 20 विकेट
  4. जसप्रीत बुमराह (भारत)-19 विकेट
  5. कुलदीप यादव (भारत)-19 विकेट

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का लेखा जोखा

पहला टेस्ट- इंग्लैंड ने 28 रनों से जीता
दूसरा टेस्ट- भारत ने 106 रनों से जीता.
तीसरा टेस्ट- भारत ने 434 रनों से जीता.
चौथा टेस्ट-  भारत ने 5 विकेट से जीता.
पांचवा टेस्ट- भारत ने पारी और 64 रन से जीता.