IND vs ENG Test series 2024: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बैटर, किस नंबर पर हैं रोहित शर्मा?
IND vs ENG Test: इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में यशस्वी जायसवाल नंबर एक पर हैं. इस लिस्ट में इंग्लैंड के दो प्लेयर्स को भी जगह मिली है.
IND vs ENG Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का दबदबा रहा है. 4-1 से सीरीज अपने नाम करने वाली टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए. उन्होंने 5 टेस्ट की 9 पारियों में 712 रन जोड़े. इस दौरान 2 दोहरा शतक भी आए. जायसवाल के अलावा शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी खब चला है.
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन
- यशस्वी जायसवाल (भारत)- 712 रन
- शुभमन गिल (भारत) -452 रन
- जैक क्रॉली (इंग्लैंड)- 407 रन
- रोहित शर्मा (भारत)- 400 रन
- बेन डकेट (इंग्लैंड)- 343 रन
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का लेखा जोखा
- पहला टेस्ट- इंग्लैंड ने 28 रनों से जीता
- दूसरा टेस्ट- भारत ने 106 रनों से जीता.
- तीसरा टेस्ट- भारत ने 434 रनों से जीता.
- चौथा टेस्ट- भारत ने 5 विकेट से जीता.
- पांचवा टेस्ट- भारत ने पारी और 64 रन से जीता.